कल उत्तराखंड में छुट्टी है, सरकार ने घोषित किया अवकाश..तीन जगहों पर होगा काम
कल उत्तराखंड में छठ पूजा की छुट्टी है। सरकार ने छठ पूजा पर अवकाश घोषित किया है। तीन जगहों पर काम होगा।
Nov 12 2018 2:53PM, Writer:रश्मि पुनेठा
उत्तराखंड में कल यानी 13 नवंबर को छुट्टी है। जी हां सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसका सीधा मतलब ये है कि कल उत्तराखंज में स्कूल, कॉलेज, सरकारी प्रतिष्ठान और सरकारी कार्यक्षेत्रों में अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि इस वक्त देशभर में छठ की धूम है और काफी प्रदेशों में अवकाश घोषित किया जा चुका है। हालांकि उत्तराखंड में कल बैंक जाने वालों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि बैंकों में कल की छुट्टी नहीं है।
जानिए कल क्या क्या खुले रहेंगे
बैंक खुले रहेंगे
कोषागार यानी ट्रेज़री खुले रहेंगे
उप-कोषागार यानी सब ट्रेजरी भी खुले रहेंगे।
यह भी पढें - जय उत्तराखंड...गांव के बेटे ने पहले ही कोशिश में टॉप की IES परीक्षा, मेहनत से पाया मुकाम
आपको बता दें कि नहाय खाय के साथ ही छठ की शुरुआत हो चुकी है। त्रिवेंद्र सरकार ने जो आदेश जारी किया है, उसकी कॉपी आप देख सकते हैं।