उत्तराखंड: दलेर मेहंदी से माफी मांगें सुबोध उनियाल, मीका सिंह ने CM धामी से किया अनुरोध
Daler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद में गायक मीका सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से फिर हस्तक्षेप करने की अपील की है। मीका चाहते हैं कि मंत्री स्पष्टीकरण देने के साथ दलेर मेहंदी से माफी मांगने वाला वीडियो जारी करें।
Oct 23 2026 6:36PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस मामले में गायक मीका सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। मीका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी के मामले में स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने वाला वीडियो जारी करने को कहें।
Mika Singh Appeals to CM Dhami Over Daler Mehndi Controversy
गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने बताया कि दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। मीका ने इसके लिए धामी का आभार व्यक्त किया। मीका ने कहा कि वह मुख्यमंत्री धामी को अच्छी तरह जानते हैं और उन्हें विनम्र तथा जमीन से जुड़ा व्यक्ति मानते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।
सुबोध उनियाल से वीडियो जारी कर माफी मांगने की अपील
मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया कि वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी करने को कहें। मीका की मांग है कि इस वीडियो में मंत्री दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान उनके नशे में होने संबंधी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दें और गायक से माफी मांगें। आगे पढ़िए..
मीका के मुताबिक, कई बार गलतफहमियां हो जाती हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक तरीके से दूर किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस छोटे से कदम से विवाद समाप्त हो सकता है और दलेर मेहंदी के सम्मान एवं प्रतिष्ठा का ध्यान रखा जा सकेगा।
क्या है दलेर मेहंदी और सुबोध उनियाल के बीच विवाद?
यह विवाद टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान शुरू हुआ था। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की टिप्पणी के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद गायक मीका सिंह ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप करने की अपील की। अब मीका ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वह मंत्री से स्पष्टीकरण और माफी का वीडियो जारी करने को कहें।
विवाद खत्म कराने के लिए मीका सिंह की पहल
मीका सिंह ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और समझ पर भरोसा जताया। उनका कहना है कि सम्मानजनक बातचीत के जरिए इस विवाद को समाप्त किया जा सकता है। फिलहाल, मीका सिंह की ओर से की गई इस अपील के बाद मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं। विवाद के संबंध में सुबोध उनियाल की ओर से कोई नया जवाब या माफी का वीडियो जारी होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।