उत्तराखंड के 8 शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, अगले 24 घंटे मुश्किलें और बढ़ेंगी
इस वक्त उत्तराखंड का हाल बुरा है। ठंड से हर किसी की कंपकपी छूट गई है। 8 जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
Dec 29 2018 5:08AM, Writer:आदिशा
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाके तक शीतलहर की चपेट में हैं। ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, तो वहीं लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। उत्तराखंड के नौ शहरों के तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। पारा शून्य से नीचे चला गया है। उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, मसूरी और जोशीमठ जैसे पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिख रहा है। अगले 24 घंटे इन जगहों के लिय़ए और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। मैदानों में चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया है। बात करें राजधानी की तो देहरादून में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दून में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से कम है। आइए आपको बताते हैं कि कहां कितना न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढें - देवभूमि में रिश्ते शर्मसार... ससुर ने लूट ली बहू की अस्मत, पति ने कराया गर्भपात
अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान: -5.1 डिग्री सेल्सियस
जोशीमठ का न्यूनतम तापमान: -1.7 डिग्री सेल्सियस
मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान: -4.5 डिग्री सेल्सियस
नई टिहरी का न्यूनतम तापमान: -1.2 डिग्री सेल्सियस
चम्पावत का न्यूनतम तापमान: -0.2 डिग्री सेल्सियस
पंतनगर का न्यूनतम तापमान: -0.2 डिग्री सेल्सियस
पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान: -1.4 डिग्री सेल्सियस
मसूरी का न्यूनतम तापमान: -0.5 डिग्री सेल्सियस
देहरादून का न्यूनतम तापमान: 2.8 डिग्री सेल्सियस
यह भी पढें - जिसने पौड़ी गढ़वाल की ‘दामिनी’ को जिंदा जलाया, उसे फांसी पर लटकाने की तैयारी!
क्रिसमस के बाद से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। शीतलहर की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुमांऊ के कई इलाकों में बर्फबारी की भी खबर है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। कुमाऊं के सभी चार पहाड़ी जिलों में तापमान माइनस में चला गया है। इसके साथ ही गढ़वाल में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी शहरों में भी ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल आने वाले 24 घंटों में मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं दिखेगा।