image: Chamoli jawan rohit died in rajasthan

उत्तराखंड के जवान की राजस्थान में मौत..घर का इकलौता चिराग चला गया, गांव में मातम

इस वक्त की एक दुखद खबर राजस्थान से आ रही है, जहां उत्तराखंड के एक जवान की मौत हो गई।
Feb 3 2019 8:24AM, Writer:आदिशा

घर में मां की आंखों में आंसू हैं, बहन बेसुध पड़ी है और गांव में मातम पसरा हुआ है। घर का इकलौता चिराग चला गया और अब तो फिर से गरीबी का डर सता रहा है। कुछ वक्त पहले ही बेटा गढ़वाल राइफल में भर्ती हुआ था और गरीबी का बोझ सिर से उतर रहा था। लेकिन अचानक उसके जाने से सन्नाटा पसरा हुआ है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के चमोली जिले के सेंती गांव की। इस गांव का बेटा रोहिल कुछ वक्त पहे ही गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुआ था। 17 जनवपी को ही वो छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर लौटा था। 22 साल के रोहित की आंखों में भी कई सपने थे लेकिन अब मां लीला देवी और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि इन दिनों रोहित की तैनाती राजस्थान के बीकानेर में थी। फौज में प्रमोशन के लिए रोहित की परीक्षाएं चल रही थी। आगे पढ़िए...

यह भी पढें - उत्तराखंड का वीर सपूत, चीन-पाकिस्तान के इरादे नाकाम करने वाला जांबाज अफसर!
दो फरवरी को दोपहर में रोहित परीक्षा के लिए अपनी सीट देखने गए। खबर है कि उस दौरान वो वहां पर बेहश होकर गिर पड़े। मौके पर ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बाकी जवान रोहित को सेना अस्पताल ले गए और वहां भर्ती करा दिया। इस बीच प्राथमिक उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। रोहित अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी एक बहन भी है और बताया जा रहा है कि बहन की तीन महीने पहले शादी हुई थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दो साल पहले ही रोहित लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। अचानक घर के इकलौते चिराग के जाने से मां बेसुध पड़ी हैं। बहन को इस बात की खबर मिली, तो उसका भी रो-रोकर बुरा हाल है। सेंती गांव में इस वक्त मातम का माहौल पसरा हुआ है। जब सपना पूरा होने की कगार पर था...तो घर का इकलौता चिराग चला गया। ऊं शांति


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home