Video: एक पहाड़ी ऐसा भी..देखिए कर्नल अजय कोठियाल पर बनी एक खूबसूरत कहानी
कर्नल अजय कोठियाल का मिशन समाजसेवा अब भी जारी है। इस बीच Red Fm के आरजे काव्य ने उन पर एक बेहतरीन वीडियो तैयार किया है। देखिए...एक पहाड़ी ऐसा भी।
Feb 13 2019 10:49AM, Writer:कोमल
मैंने जीवन में कभी भी हारना नहीं सीखा है...मुझे हमेशा से ही चुनौतियाँ पसंद है ये शब्द हैं पहाड़ के उस सच्चे सपूत के जो कभी किसी चुनौती से नहीं डरा। सीमा पर आतंकियों को मार गिराना हो या फिर आपदा के वक्त अपने पहाड़ की सेवा...कर्नल अजय कोठियाल हर मोर्चे पर सफल रहे हैं। कर्नल कोठियाल जानते थे कि पहाड़ की जिंदगी किसी पहाड़ से कम नहीं है, लेकिन तमाम कठिनाईयां भी उन्हें विचलित ना कर सकीं। देशसेवा का जुनून था, इसीलिए वो साल 1992 में चौथी गढ़वाल राइफल में बतौर सैन्य अधिकारी शामिल हुए। करगिल वॉर में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। सीमाओं की रक्षा करते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर 7 आतंकियों को मार गिराया। उनकी वीरता और साहस के लिए उन्हें कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है। सेना से रिटायरमेंट के बाद भी कर्नल अजय कोठियाल का मिशन खत्म नहीं हुआ है। इस वक्त वो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल हैं।
यह भी पढें - पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल
कर्नल अजय कोठियाल अपनी तनख्वाह से राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए स्पेशल कैंप चलाते हैं, ताकि वो सेना में भर्ती होने का सपना पूरा कर सकें। इसके लिए उन्होंने यूथ फाउंडेशन बनाया है। यूथ फाउंडेशन की कोशिशों का ही नतीजा है कि पिछले कुछ सालों में 8000 से ज्यादा स्थानीय युवा गढ़वाल और कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हो चुके हैं। Red FM के आर जे काव्य ने कर्नल अजय कोठियाल की जिंदगी को खास कैनवास पर उकेरा है। उनके शब्दों में आप कर्नल अजय कोठियाल की जिंदगी की कहानी सुन सकते हैं। ये कहानी आपको देश के लिए कुछ कर दिखाने के लिए प्रेरित करेगी, साथ ही कभी हार ना मानने की भी प्रेरणा देगी। आरजे काव्य बागेश्वर के रहने वाले हैं। वो Red FM पर ‘एक पहाड़ी ऐसा भी...’ कार्यक्रम का सीजन-2 लेकर आए हैं। उनकी टीम ने बड़ी मेहनत से कर्नल अजय कोठियाल कि जिंदगी पर खूबसूरत वीडियो तैयार किया है।
यह भी पढें - ये है उत्तराखंड..अनुष्का नेगी के इलाज का खर्च उठाएगी कर्नल अजय कोठियाल की टीम
इस वीडियो में आप स्केचिंग के जरिए कर्नल कोठियाल की लाइफ और उनके मिशन के बारे में जानेंगे। जुनून से दुनिया बदल देने की सीख देने वाला ये वीडियो आप बार-बार देखना चाहेंगे...