image: BHIMTAL CAR BURN MURDER CASE TWO ARREST

पहाड़ की खौफनाक मर्डर मिस्ट्री..पति की हत्या में पत्नी का प्रेमी भी अरेस्ट..होंगे बड़े खुलासे

इस हत्याकांड से जुड़े अब तक जितने भी मामले सामने आ रहे हैं, वो प्रेम प्रसंग और हत्या की एक दर्दनाक कहानी बयां कर रहे हैं।
May 21 2019 4:32PM, Writer:कोमल नेगी

भीमताल-हल्द्वानी मार्ग ( सलड़ी) हत्याकांड में पुलिस ने अवतार सिंह की पत्नी नीलम के बाद दोस्त मनीष मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक नीलम और मनीष की दोस्ती अवतार को पसंद नहीं थी। इस बात पर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। पुलिस इस हत्याकांड को शुरू से प्रेम प्रसंग से जोड़ रही थी। अंदरखाने टीम भी इसी लाइन पर काम कर रही थी। पुलिस ने सोमवार सुबह ही अवतार सिंह की पत्नी को रुद्रपुर स्थित घर सामिया लेक कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। इन दोनों के खिलाफ अवतार सिंह के परिवार की ओर से हत्या का केस भीमताल में दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि मनीष मिश्रा अवतार सिंह का दोस्त था। उसका इनके घर आना-जाना था, इस दौरान उसकी नीलम से दोस्ती हो गई। आगे पढ़िए...

यह भी पढें - पहाड़ का सबसे खौफनाक हत्‍याकांड...पति की हत्या में पत्‍नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी
परिवार ने पुलिस को बताया है कि इन दोनों की दोस्ती अवतार को पसंद नहीं थी, इस कारण से उसका और नीलम का झगड़ा भी होता रहता था। अवतार सिंह मेन पावर सप्लाई का काम करता था और मनीष सिक्युरिटी सुपवाईजर था। फिलहाल पुलिस नीलम और मनीष के साथ ही तीन और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। 16 मई की रात सलड़ी में एक कार जलती हुई मिली थी। इस कार में एक कंकाल भी बरामद हुआ था। पुलिस को दूसरे दिन पता चला की कार रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की है। अवतार सिंह भी वारदात के दिन से गायब है। जो कंकाल कार में बरामद हुआ था वो पुरुष का था जो पोस्टमार्टम में सामने आ गया है। क्या यह अवतार सिंह है इसके लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवा रही है! अवतार सिंह की पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया था कि वारदात वाले दिन वो हल्द्वानी आए थे।

यह भी पढें - देवभूमि में गोकशी.. यहां मकान से मिला 70 किलो गोमांस, वहां ट्रॉली से निकले गोवंश
अवतार सिंह उसे हल्द्वानी छोड़कर पहाड़ की ओर निकल गए थे। उसके बाद से उनका नंबर बंद हो गया और कार सलड़ी में जली हुई मिली। यह भी सामने आया है कि वारदात वाले दिन रुद्रपुर से हल्द्वानी आते वक्त कार नीलम ही चला रही थी। इसके अलावा डॉक्टर को दिखाते वक्त अवतार सिंह बाहर नहीं आए। नीलम ने पुलिस को बताया था कि वो 4.30 बजे हल्द्वानी पहुंचे थे,रुद्रपुर स्थित घर से अवतार सिंह की कार सवा तीन पर निकलते दिख रही है। ऐसे में हल्द्वानी पहुंचे में 2 घंटे कैसे लग गए ये सवाल भी पुलिस के मन में नीलम के प्रति शक पैदा कर रहा था। मनीष और नीलम की दोस्ती व इस केस में जितनी भी कड़िया सामने आ रही है वो प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रही है। इस केस में शामिल मुख्य दो लोग पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ के बाद ही सच सामने आएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home