image: last goodbye to prakash pant

विदा हुआ देवभूमि का ‘प्रकाश’…रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आंखें नम ..देखिए तस्वीरें

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के जाने से हर कोई स्तब्ध है। उनकी यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा...देखिए तस्वीरें
Jun 8 2019 2:30PM, Writer:आदिशा

प्रकाश पंत का असमय चले जाना देवभूमि के लिए एक आघात जैसा है। उनके लिए पूरा उत्तराखंड ही एक परिवार जैसा था..शांत और शालीन नेता की पहचान रखने वाले प्रकाश भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें जीवित हैं। दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर विशेष विमान से देहरादून के बाद पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी पर पहुंचा। यहां से पार्थिव शरीर को वाहन से देव सिंह मैदान लाया गया। आखिरी विदाई में मौके पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। वास्तव में प्रकाश पंत एक जननेता रहे हैं और उनकी आखिरी विदाई में उमड़ा सैलाब इस बात का सबूत भी है। हर कोई आखिरी बार निगाह भरकर उन्हें देखना चाहता था। स्व. प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आगे देखिए तस्वीरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आंखें नम

last goodbye to prakash pant
1 /

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, केन्द्रीय मंत्री अश्वनि चौबे ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

देवसिंह मैदान में अंतिम दर्शन

last goodbye to prakash pant
2 /

स्व. प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मैदान में उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

सीएम ने नम आंखों से किया विदा

last goodbye to prakash pant
3 /

इस दौरान सभी की आंखें नम नजर आई। सीएम त्रिवेंद्र इससे पहले नम आंखों से बचा चुके हैं कि प्रकाश पंत उनके छोटे भाई जैसे थे।

यादों में रहेंगे प्रकाश पंत

last goodbye to prakash pant
4 /

पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा। जहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया। पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा गया है।

आखिरी सलाम

last goodbye to prakash pant
5 /

सुबह करीब 10 बजे दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग स्व. पंत को श्रद्धांजलि देने के लिए आए। हर दल के नेता, नौकरशाह, अधिकारी- कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, विधायक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

जनमानस की यादों में रहेंगे प्रकाश पंत

Prakash Pant Last Goodbye
6 /

इससे पहले स्वर्गीय श्री प्रकाश पंत जी की पार्थिव देह के जौलीग्रांट देहरादून पहुंचने पर उन्हें मुख्यमंत्री सहित सभी बड़े नेताओं और आम जन के द्वारा नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गयी। आप हमेशा उत्तराखंड के जनमानस की यादों में रहोगे प्रकाश पंत। नमन। ॐ शांति।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home