image: BHAGAT SINGH KOSHIYARI TO BECOME GOVERNER OF MAHARASHTRA

उत्तराखंड के पूर्व CM कोश्यारी की नई पारी का आगाज, महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी की नई पारी का आगाज हो गया है। उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
Sep 1 2019 11:55AM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी अब नई पारी खेलने जा रहे हैं। उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सी.विद्यासागर राव का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है। राव का कार्यकाल पूरा होते ही भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे। भत सिंह कोश्यारी उत्तराखण्ड राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके साथ ही 2002 से 2007 तक उत्तराखंड में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को बागेश्वर जिले के कपकोट में हुआ। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने अल्मोड़ा कॉलेज से अंग्रेजी में उच्च शिक्षा ग्रहण की। उस दौना अल्मोड़ा कॉलेज आगरा विश्विद्यालय का हिस्सा हुआ करता था। इसी दौरान भगत सिंह कोश्यारी छात्र संघ के महासचिव भी रहे। कुल मिलाकर कहें तो छात्र जीवन से ही कोश्यारी राजनीति में सक्रिय हो गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उद्देश्यों के लिए समर्पित कर दिया थ। आपात काल के दौरान कोश्यारी जेल भी गए थे। साल 2008 से 2014 तक कोश्यारी राज्यसभा सांसद भी रहे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home