image: Indian army recruitment rally for women

देवभूमि की बेटियों के पास सेना में जाने का बंपर मौका, 14 सितंबर को आर्मी भर्ती रैली

महिलाओं के लिए सेना में एंट्री का शानदार मौका है, 14 सितंबर को खुली भर्ती रैली होने वाली है...
Sep 5 2019 5:31PM, Writer:कोमल नेगी

देश सेवा का मौका किस्मत से मिलता है। अब ये मौका उत्तराखंड की बेटियों के पास भी है। महिलाएं सेना में बतौर सैनिक भर्ती हो सकेंगी, देश की सेवा में अपना योगदान दे सकेंगी। भारतीय सेना की तरफ से महिलाओं के लिए खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं के लिए सेना में बतौर सैनिक जनरल भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। भर्ती रैली 14 सितंबर को लखनऊ में होगी। इससमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड के सभी जिलों की बेटियां हिस्सा ले सकती हैं। दोनों राज्यों से करीब 4458 लड़कियां भर्ती रैली में अपन दम-खम दिखाएंगी। सेना ने 4458 महिला अभ्यर्थियों को भर्ती का एडमिट कार्ड भेज दिया है। यूपी और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को निर्धारित डेट और जिले के हिसाब से रैली में हिस्सा लेना होगा। भर्ती रैली 12 सितंबर से 14 सितंबर तक चलेगी। उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए 14 सितंबर को भर्ती रैली होगी। रैली लखनऊ में ही होगी। 14 सितंबर को अल्मोड़ा, चमोली, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल के अभ्यर्थी भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें - देहरादून IMA में ब्लास्ट की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
भर्ती रैली का आयोजन लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के स्टेडियम में किया जाएगा। भर्ती रैली का कार्यक्रम क्या है, ये भी जान लें। जो अभ्यर्थी परीक्षण और जांच में सफल रहेंगे उन्हें 15 सितंबर को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिटनेस टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थी 27 अक्टूबर को लिखित परीक्षा देंगे। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक फिटनेस टेस्ट और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। महिलाओं के लिए भर्ती रैली के बारे में आपने जान लिया। इसके साथ ही चंपावत के बनबसा में भी युवाओं के लिए भर्ती रैली होने वाली है। भर्ती रैली का आयोजन 21 से 23 सितंबर तक होगा। 21 और 22 सितंबर को पिथौरागढ़ के युवाओं और 23 सितंबर को चंपावत जिले के युवाओं के लिए भर्ती रैली होगी। भर्ती रैली का आयोजन बनबसा सेना छावनी में किया जाएगा। भर्ती रैली संबंधी जानकारी आप सेना की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home