image: Uttarakhand delhi bus service in new avatar

देहरादून से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर, अब इलेक्ट्रिक बसों के साथ फर्राटा भरेंगी CNG बसें

उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें खरीदेगा, 15 दिन के भीतर प्रदेश को 5 सीएनजी बसें मिलेंगी...
Oct 26 2019 8:21AM, Writer:komal

प्रदेश में यातायात सेवाएं पहले से बेहतर होने वाली हैं। उत्तराखंड में भी अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है, वो दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें दौड़ती नजर आएंगी। योजना के पहले चरण में उत्तराखंड परिवहन निगम 50 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा, 10 सीएनजी बसें भी खरीदी जाएंगी। सीएनजी को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम और नई दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बीच करार हो चुका है। जैसे ही बसें मिल जाएंगी, इनका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। 15 दिन के भीतर प्रदेश को 5 सीएनजी बसें मिलेंगी, जबकि इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 2 नवंबर को टेंडर होंगे। इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के संचालन से कई फायदे होंगे। अभी परिवहन विभाग हर साल डीजल की खरीद पर लाखों रुपये खर्च करता है। इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के संचालन से ये खर्चा बचेगा। साथ ही पॉल्यूशन भी कम होगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में तैयार है का सबसे लंबा सिंगल लेन पुल, 2020 से यातायात शुरू...जानिए खूबियां
सीएनजी बसों का संचालन फिलहाल नई दिल्ली तक के लिए ही किया जाएगा। जबकि इलेक्ट्रिक बसें देहरादून से हल्द्वानी, मेरठ, नैनीताल, काशीपुर तक संचालित की जाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम इस वक्त 1350 बसों का संचालन कर रहा है, पर ये काफी नहीं है। यात्रियों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने 300 नई बसें भी खरीदी हैं, जिनमें से 100 बसों की आपूर्ति कर दी गई है, पर इनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। दरअसल जो बसें विभाग को मिली हैं उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, जिस वजह से फिलहाल इनका संचालन नहीं किया जा रहा। जल्द ही 50 इलेक्ट्रिक और 10 सीएनजी बसें खरीदी जाएंगी, बसें मिलते ही इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home