image: snowfall in chardham of uttarakhand latest images

उत्तराखंड के चारों धामों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, पहाड़ में ठिठुरन बढ़ी...ताजा तस्वीरें

पहाड़ में लगातार जारी बारिश-बर्फबारी से लोग बेहाल हैं, हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानों तक में महसूस हो रहा है...
Nov 8 2019 6:28PM, Writer:कोमल

उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। बारिश-बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। केदारघाटी ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है, जबकि रुद्रप्रयाग के निचले इलाकों में आज भी रिमझिम बारिश हुई। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। केदारनाथ में हल्की बूंदाबांदी के बाद बर्फबारी हुई। गुरुवार को केदारपुरी में दिन भर बर्फ गिरती रही। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है, ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ-हेमकुंड और रुद्रनाथ की पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, द्रोणागिरी, नंदा घुघंटी समेत उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी हुई। गोपेश्वर में बारिश का दौर लगातार जारी है। बदरीनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां नर नारायण और नीलकंठ पर्वत पर आज भी बर्फबारी हो रही है। बता दें कि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो चुके हैं, लेकिन बदरीनाथ की यात्रा जारी है।

बदरीनाथ में ताजा बर्फबारी

Badrinath latest images
1 /

कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान बदरीनारायण के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ में अब तक 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को भी ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने भगवान बदरीनारायण का आशीर्वाद लिया। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे।

बदरीनाथ में ताजा बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें

Badrinath snowfall latest images
2 /

शुक्रवार को भी ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने भगवान बदरीनारायण का आशीर्वाद लिया। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे।

तुंगनाथ में बर्फबारी

Badrinath snowfall tungnath
3 /

तुंगनाथ मंदिर के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री में गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां तापमान में भारी गिरावट आने की वजह से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। बारिश-बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

केदारनाथ में भी बर्फबारी शुरू

kedarnath latest snowfall images
4 /

पहाड़ों में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं तो वहीं मैदानों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी, इसीलिए पहाड़ों की यात्रा पर निकलने से पहले मौसम के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home