image: Married women become new bride and looted money with old husband

उत्तराखंड: पति ने पत्नी को बनाया लुटेरी दुल्हन, खुद भाई बनकर लोगों से करवाता था शादी

महावीर और अंजली ने लवमैरिज की थी, घर से लाये हुए पैसे खत्म हुए तो दोनों ने शादी के नाम पर लोगों को लूटना शुरू कर दिया...
Jan 10 2020 1:55PM, Writer:कोमल

लालच के सामने रिश्तों का अब कोई मोल नहीं रह गया है। रिश्तों की एक ऐसी ही पहेली हरिद्वार में देखने को मिली। जहां पति-पत्नी ने लोगों को लूटने के लिए अपने रिश्ते की मर्यादा तक दांव पर लगा दी। पति अपनी पत्नी का भाई बन उसके लिए मालदार दूल्हे तलाशने लगा और पत्नी बन गई लुटेरी दुल्हन। दोनों ने एक युवक से शादी कर उससे 50 हजार की नकदी और लाखों के जेवर लूटे और फरार होने की प्लानिंग करने लगे। लेकिन दोनों फरार हो पाते इससे पहले ही पुलिस उन तक पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके असली पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 50 हजार की नकदी और जेवर भी बरामद हुए। लुटेरी दुल्हन का नाम पूजा उर्फ अंजली है। उसकी शादी कराने वाला महावीर भी पुलिस की गिरफ्त में है, जो कि पूजा का पति है। अब खबर डिटेल में जानते हैं। कुछ दिन पहले पंचकूला हरियाणा में रहने वाले एक युवक की शादी पूजा से हुई थी।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल से दुखद खबर..घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, मिली अधखाई लाश
पूजा ने बताया कि वो शाहजहांपुर की रहने वाली है। शादी के बाद पूरा परिवार घूमने के लिए हरिद्वार आया हुआ था। जहां सभी लोग हरिद्वार के एक होटल में रुके। इसी बीच पूजा ने दूल्हे की बहन के पर्स से 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी के बाद पूजा और महावीर फरार हो गए। दूल्हे की बहन सोनिया ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब से पुलिस दोनों की खोज में जुटी थी। गुरुवार को महावीर और अंजली रोडवेज बस अड्डे के पास धर लिए गए। पुलिस ने बताया कि अंजली और महावीर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। सालभर पहले दोनों ने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली थी। महावीर घरों में ईंट पहुंचाने का काम करता था। दोनों के पास पैसे खत्म हुए तो उन्होंने पैसे कमाने के लिए शादी के नाम पर लोगों को लूटना शुरू कर दिया। लुटेरी दुल्हन और उसका पति अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home