image: Ssb jawan ganesh honoured to president police medal

उत्तराखंड के जांबाज को मिला वीरता पुरस्कार, आमने-सामने की जंग में दो नक्सली मारे थे

जांबाज गणेश सिंह थारू जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक दिए जाने से बनबसा में जश्न का माहौल है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई दी...
Jan 28 2020 4:11PM, Writer:कोमल

पहाड़ के जांबाज लाल देश के प्रति अपना फर्ज बहादुरी और ईमानदारी से निभा रहे हैं। इन्हीं जांबाज बेटों में से एक हैं एसएसबी के जवान गणेश सिंह राणा। जिन्हें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। जवान गणेश सिंह राणा ने जुलाई 2018 में झारखंड के दुमका में हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलियों ने एसएसबी के जवानों पर हमला कर दिया था। मुठभेड़ के दौरान जवान गणेश सिंह राणा ने अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करते हुए दो नक्सलियों को मार दिया। जिसके लिए उन्हें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। जवान गणेश सिंह राणा पिथौरागढ़ के बनबसा के रहने वाले हैं। गणेश इन दिनों एसएसबी की 35वीं वाहिनी में झारखंड में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा..तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
गणेश को पहले भी महानिदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है। जांबाज गणेश सिंह राणा थारू जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक दिए जाने से बनबसा में जश्न का माहौल है। गणेश साधारण पहाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता स्व. नारायण सिंह क्षेत्र के ग्लोरियस एकेडमी स्कूल में वाहन चालक थे। पेंटर फार्म में रहने वाले गणेश ने 12वीं तक की पढ़ाई यहीं की। बाद में खटीमा के राजकीय हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज से बीए किया। साल 2015 में गणेश एसएसबी का हिस्सा बन गए। साल 2018 में उन्होंने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया था। जिसके लिए उन्हें इस साल राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home