उत्तराखंड में 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला, तीसरी बार हुई गिरफ्तार
आरोपी महिला अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी है। वो इलाके में कच्ची शराब की सप्लाई करती है। पुलिस इससे पहले भी महिला को दो बार गिरफ्तार कर चुकी है...
Jan 29 2020 4:01PM, Writer:कोमल
एक तरफ पहाड़ की महिलाएं शराबबंदी के के लिए आंदोलन चला रही हैं तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो मादक पदार्थों की तस्करी में पकड़ी जा रही हैं। जिस प्रदेश में महिलाएं शराब के खिलाफ लगातार आवाज उठा रही हों, वहां महिलाओं का शराब तस्करी में लिप्त मिलना शर्मनाक है। मामला हल्द्वानी का है, जहां पुलिस ने महिला को दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास एक महिला शराब की खेप लेकर आने वाली है। पुलिस ने जाल बिछा दिया। जैसे ही महिला शराब लेकर टेंपो से उतरी, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जिसे अलग-अलग जगहों में सप्लाई किया जाना था।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भरभराकर गिरी दो मंजिला मकान की छत, 5 महिलाएं घायल
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी महिला को दो बार अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। आरोपी महिला का नाम कल्पना है। वो जवाहरनगर की रहने वाली है। आरोपी महिला लंबे वक्त से शराब की तस्करी में लिप्त रही है। पुलिस को उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने उसे अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो बार पहले भी पकड़ा है। महिला को कई बार चेतावनी दी गई, इसके बावजूद उसने अवैध शराब की तस्करी का धंधा नहीं छोड़ा। मंगलवार को वनभूलपुरा थाना पुलिस ने महिला को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार लिया है, उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया है।