उत्तराखंड के नौजवानों के लिए खुशखबरी, 26 फरवरी से शुरु होंगी सेना में बंपर भर्तियां
उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गढ़वाल और कुमाऊं रेजीमेंट में बंपर भर्तियां (Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti) होने जा रही हैं...पढ़िए पूरी खबर
Feb 19 2020 2:13PM, Writer:हरीश पान्डे
कहा जाता है कि उत्तराखंड के हर चौथे परिवार में से एक शख्स भारतीय सेना में सेवाएं देता है। देशसेवा के जज्बे को दिल में पाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। इस महीने 26 फरवरी से कुमाऊँ रेजीमेंट भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल से गढ़वाल राइफल के लिए भर्तियां (Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti) शुरू होंगी। रानीखेत में 26 फरवरी, 2020 से आयोजित होगी सेना भर्ती
जिसके सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सेना के अधिकारियों व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सैन्य अधिकारियों के साथ भर्ती रैली को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने सैन्य अधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता इस रैली में की जायेगी। बैठक में भर्ती में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के रहने-खाने आदि की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि भर्ती रैली स्थल में पानी की आपूर्ति जल संस्थान विभाग द्वारा टैंकर के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। इसके अलावा कैन्ट बोर्ड रानीखेत द्वारा सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने में अपना सहयोग दिया जाय। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एम्बुलेंस व फस्र्ट एड बाक्स भर्ती रैली में रखने के निर्देश दिये। आगे जानिए गढ़वाल राइफल्स की भर्ती के बारे में
यह भी पढ़ें - देहरादून में वाहन चलाने वाले सावधान, शुरू हुआ परिवहन विभाग का बड़ा अभियान
गढ़वाल राइफल (Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti) की बात करें तो 3 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में गढ़वाल राइफल की भर्ती प्रस्तावित है। इस भर्ती की तारीखें आगे पीछे भी हो सकती हैं। भर्ती होने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों के साथ आना होगा।
20 पासपोर्ट साइज़ फोटो
एजुकेशनल सर्टिफिकेट
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
स्कूल से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
अविवाहित प्रमाण पत्र
युवाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ही आवेदन करना होगा।