image: One million people follow bhawna chufal tik tok

उत्तराखंड की भावना चुफाल बनी टिक-टॉक सुपरस्टार, 10 लाख हुए फॉलोवर्स..देखिए वीडियो

टिक-टॉक स्टार भावना चुफाल ( bhawna chufal tik tok) पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं, सोशल मीडिया पर उनके बनाए वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है। टिक-टॉक पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं...उनके वीडियो देखिए
Mar 4 2020 2:15PM, Writer:कोमल नेगी

कायदे से इस्तेमाल हो तो सोशल मीडिया के बड़े फायदे हैं। अब टिक-टॉक को ही देख लीजिए। इस एप के जरिए हुनरमंदों के हुनर को पहचान मिल रही है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा की आपके आस-पास रहने वाले, साधारण से दिखने वाले युवाओं में भी हुनर कूट-कूटकर भरा है। टिक-टॉक के जरिए इनके टैलेंट को मंच मिल रहा है, साथ ही बड़ा प्लेटफॉर्म भी। बात जब टिक-टॉक स्टार्स की हो रही तो चलिए आपको अपने उत्तराखंड की टिक-टॉक स्टार से भी इंट्रड्यूज करा देते हैं। पहाड़ की रहने वाली इस बिटिया का नाम है भावना चुफाल ( bhawna chufal tik tok) , जो कि टिक-टॉक की नई सनसनी हैं। भावना दिल्ली में रहती हैं, टिक-टॉक पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भावना का परिवार मूलरूप से पिथौरागढ़ के नापड़ गांव का रहने वाला है। पिता गोविंद सिंह चुफाल निजी कंपनी में कार्यरत हैं और मां गंगा देवी एक गृहणी हैं। भावना के बनाए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। आगे देखिए भावना चुफाल के वीडियो

भावना ( bhawna chufal tik tok) दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। भावना के वीडियोज की सबसे खास बात ये है कि इनमें पहाड़ की संस्कृति देखने को मिलती है।

@bhawnachuphal_

konsa role aacha lgta hai Mera ??##girl_to_boy_challenge ##pahadan ##uttrrakhand ##uk05_pithoragarh ##kumaunigirl ##भावनाचुफाल ##pahadan

♬ original sound - ruchirawat1

वो पहाड़ी भाषाओं में 300 से ज्यादा वीडियोज बना चुकी हैं। भावना बताती हैं टिक-टॉक पर आने का ख्याल उन्हें अपने दोस्तों को देखकर आया। उनके दोस्त टिक-टॉक पर अपने कल्चर से जुड़े वीडियोज शेयर करते थे। उन्हें देख भावना भी पहाड़ी संस्कृति, वेशभूषा और बोली में वीडियो तैयार करने लगीं। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।
@bhawnachuphal_

Chalo bnao ISS gaane Mai mast Video aur tag karo merko insta pe🤭❤️❤️##bhawnachuphal ##uk05_pithoragarh @govinddigari

♬ Govind DIGARI NEW SONG - ANIL SINGH PANOO

आज उनके टिक-टॉक पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भावना ने पहाड़ी वेशभूषा खासकर पिछौड़ा और नथ पहनकर पंजाबी, हरियाणवी, बंगाली, मराठी, बिहारी, नेपाली और हिमाचली भाषा में भी टिक-टॉक वीडियो बनाए हैं। भावना टिक-टॉक की नई सनसनी हैं।
@bhawnachuphal_

new song🔥❤️Tag someone jisse door se he pechaan lete ho😍##भावनाचुफाल ##kumaunigirl ##uttrrakhand ##kumauniculture ##bhawnachuphal ##pahadan

♬ original sound - Ruhaan Bhardwaj

हाल ही में भावना को दिल्ली विवि में हुए एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। टिक-टॉक जैसे वीडियो एप्स युवाओं को टैलेंट दिखाने के साथ ही कमाई करने का मौका भी दे रहे हैं, जिस वजह से इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
@bhawnachuphal_

Blur but ❤️😌Tag pahadan ❤️❤️##भावनाचुफाल ##uttrrakhand ##pahadan ##bhawnachuphal ##girl_to_boy_challenge ##kumaunigirl ##tiktokindia

♬ Pahadan - Rajat Nagpal


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home