दिल्ली दंगे में उत्तराखंडी युवक का हत्यारा गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा शाहनवाज
उत्तराखंड के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली दंगे में गढ़वाली युवक की हत्या करने वाले दंगाई शाहनवाज को क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है।
Mar 7 2020 1:13PM, Writer:आदिशा
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के लिए। आपको याद होगा कि दिल्ली दंगों में पौड़ी गढ़वाल के दिलबर सिंह की हत्या की गई थी। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच को इस मामले में सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य समीक्षा को दिल्ली के एक बड़े न्यूज चैनल से मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच के हत्थे एक और दंगाई शाहनवाज़ चढ़ा है। शाहनवाज़ पर दिलबर नेगी की हत्या का आरोप है। इसके अलावा बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी इस मामले में ट्वीट किया है, जो कि हम आपको दिखा रहे हैं। कपिल मिश्रा लिखते हैं कि दिलबर नेगी एक हलवाई की दुकान में काम करता था। उसके हाथ, पैर काटे और जिंदा तड़पता हुआ जलती आग में फेंक दिया गया। आगे लिखा है कि ‘अभी अभी दिल्ली पुलिस ने दिलबर नेगी के हत्यारें मोहम्मद शाह नवाज को पकड़ लिया है। शहनवाज ने भीड़ के साथ दिलबर नेगी की हत्या की।
यह भी पढ़ें -
गढ़वाल से अपना घर छोड़कर दिल्ली गया था दिलबर, दंगाइयों ने हाथ-पैर काटकर जिंदा जलायापौड़ी गढ़वाल के दिलबर ने 12 वीं पास करने के बाद घर छोड़ दिया था। वो दिल्ली गया और शाहदरा के चमन पार्क में एक दुकान में काम करने लगा था। एक रात में अचानक सब कुछ बदल गया। दिल्ली से दिलबर के परिवार को इतनी बुरी खबर मिलेगी, शायद किसी ने सोचा तक नहीं था। दंगों की आग में दिलबर को जलाया गया। दिलबर का दोस्त श्याम दिल्ली के
जीटीबी अस्पताल में भर्ती था। श्याम पौड़ी गढ़वाल का ही रहने वाला है। श्याम का कहना है कि वो मंजर बेहद ही खतरनाक था। इतना खतरनाक मंजर...जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। श्याम अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा है और वो पल याद करके उसकी रूह कांप उठती है। हम आपको इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी दिखा रहे हैं। आगे देखिए वीडियो