उत्तराखंड: BJP विधायक बोले- डॉक्टरों पर थूकने वाले जमातियों पर गोली मारने के आदेश हों..देखिए वीडियो
उत्तराखंड में विधायक राजकुमार ठुकराल (Mla rajkumar thukral) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि नर्सों के साथ बदतमीजी करने वाले तब्लीगी जमात के लोगों को गोली मार देनी चाहिए। देखिए वीडियो
Apr 4 2020 5:23PM, Writer:कोमल नेगी
कोरोना की खबरों के बीच इन दिनों बीजेपी के एक नेता खूब सुर्खियों में हैं। इनका नाम है राजकुमार ठुकराल। राजकुमार ठुकराल (Mla rajkumar thukral) उत्तराखंड के रुद्रपुर से विधायक हैं और अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा मे रहते हैं। विवादित बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाले राजकुमार ठुकराल ने इस बार तब्लीगी जमात पर निशाना साधा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में विधायक राजकुमार ठुकराल जमात के लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों पर थूकने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का आदेश देने की भी बात कही। राजकुमार ठुकराल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो आपको जरूर दिखाएंगे, लेकिन इससे पहले ये जान लेते है कि विधायक राजकुमार ठुकराल कह क्या रहे हैं। आगे वीडियो भी देखिए
यह भी पढ़ें - गजब: रुद्रप्रयाग में 2 दिन में बनेगा 250 बेड का अस्थायी अस्पताल..देखिए DM मंगेश से खास बातचीत
रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जमात के लोग योजनाबद्ध तरीके से लोगों की जान लेने पर आमादा हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में जमात के कुछ लोगों पर एनएसए में केस दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि नर्सों के साथ बदतमीजी करने वाले तब्लीगी जमात के लोगों को गोली मार जेनी चाहिए। पहले आप ये वीडियो देख लीजिए।
वीडियो साभार-सजग इंडिया
राजकुमार ठुकरालअपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने अब दिया ये बयान।
http://www.sajagindia.com/doctaro-va-policekarmiyo-ke-saath-abhadratha-karne-walo-ko-dekhtey-hi-goli-marne-ke-aadesh-dene-chahiye/
Posted by Sajag India on Friday, April 3, 2020
यह भी पढ़ें -
उत्तराखंड के सीएम ने दी चेतावनी, केस भी दर्ज होगा और 4 गुना जुर्माना भी वसूलेंगेइसके बाद राजकुमार ठुकराल ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर मेरा यह वीडियो वायरल होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने इस वीडियो में कुछ गलत नहीं बोला है। आपको बता दें कि विधायक राजकुमार ठुकराल (
Mla rajkumar thukral) का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। इससे पहले उनके आवास पर एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। मामला बीजेपी हाईकमान तक पहुंचा था। अब उन्होंने तब्लीगी जमात के खिलाफ बोलकर सोशल मीडिया में खलबली मचा दी है। वो जमात के लोगों को गोली मारने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। देखना है कि इस मामले में आगे क्या होता है।