image: Up 15 district to be seal

CM योगी का बहुत बड़ा फैसला, 15 जिलों में हॉट स्पॉट सील..घरों से बाहर भी नहीं निकलेंगे लोग

योगी सरकार ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में हॉट स्पॉट आज रात 12 बजे से पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। लोग घरों से किसी भी हाल में बाहर नहीं निकलेंगे।
Apr 8 2020 2:57PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। 15 जिलों के हॉट स्पॉट में पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। लोग अब घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। घरों में सामान पहुंचाने के लिए होम डिलिवरी होगी। अगर आप घर से बाहर निकलेंगे तो आपको स्पेशल परमीशन लेनी पड़ेगी। मुख्य सचिन ने आज से ही सभी 15 जिलों के हॉट स्पॉट को सील करने आदेश दे दिए हैं। जो जहां है अब वहीं रुकेगा और वहीं क्वारेंटाइन होगा। ये बात तय हो गई है कि 15 के 15 जिलों के हॉट स्पॉट 30 अप्रैल तक के लिए सील होंगे। ये जिले कौन कौन से हैं, इस बारे मे भी हम आपको बता रहे हैं। इन 15 जिलों के हॉट स्पॉट के लिए सरकार ने कहा कि हम आपको हेल्पलाइन नंबर दे रहे हैं। आप घरों में रहिए और इन नंबरों पर फोन करिए। घरों से बाहर निकलने की कोई भी जरूरत नहीं है। आगे जानिए वो 15 जिले कौन कौन से हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड कैबिनेट ने लिए दो बड़े फैसले..लॉकडाउन बढ़ेगा, विधायकों की सैलरी कटेगी
नोएडा
गाजियाबाद
लखनऊ
कानपुर
महाराजगंज
सीतापुर
फिरोजाबाद
सहारनपुर
मेरठ
शामली
बस्ती
बुलंदशहर
आगरा
बरेली
सीतापुर
15 जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। लोग अब घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। घरों में सामान पहुंचाने के लिए होम डिलिवरी होगी। अगर आप घर से बाहर निकलेंगे तो आपको स्पेशल परमीशन लेनी पड़ेगी। मुख्य सचिन ने आज से ही सभी 15 जिलों को सील करने आदेश दे दिए हैं। जो जहां है अब वहीं रुकेगा और वहीं क्वारेंटाइन होगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home