image: PRISONER KILLED PRISONER IN HALDWANI JAIL

उत्तराखंड में जेल के भीतर हत्याकांड, एक कैदी ने दूसरे कैदी को जान से मार डाला

सवाल ये है कि आखिर जेल की सुरक्षा किसके हाथ है? हल्द्वानी में जेल के भीतर जो कुछ भी हुआ है, वो चौंकाने वाला है।
Apr 13 2020 10:39AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है? आखिर कैसे जेल के भीतर गुनहगारों ने कानून अपने हाथ में ले लिया? ये खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से आ रही है, जहां एक कैदी ने जेल के भीतर दूसरे कैदी की नृशंस हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी जेल में दो कैदियों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद धीरे धईरे बवाल में बदल गया और इस बवाल ने लड़ाई का रूप ले लिया। इस दौरान एक कैदी शानू के सीने में गंभीर चोट लग गई। बताा जा रहा है कि कैदी शानू को जेल प्रशासन द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शानू को चार मार्च को पुलिस चोरी के आरोप में जेल लाई थी। आरोपी कैदी का नाम आलोक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आलोक छेडख़ानी के आरोप में जेल में बंद था।


वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने इस बारे में मीडिया से कुछ खास बातें की हैं। उनका कहना है कि बाजपुर का रहने वाला शानू डकैती के कांड के आरोप में जेल में बंद था। इसके अलावा हल्द्वानी का आलोक नेगी छेड़छाड़ के आरोप में छह मार्च से जेल में बंद था। दोनों ही कैदियों को बैरक नंबर 1 में रखा गया था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद सभी कैदी टीवी देख रहे थे। इसी बीच शानू और आलोक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद मामला ऐसा बढ़ा कि आलोक ने गुस्से में लेटे हुए शानू के सीने पर मुक्के के कई वार कर दिए। शानू जैसे ही उठा, तो होश गंवाकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शानू को सुशीला तिवाड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उपचार नहीं मिला। इसके बाद उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। बेस के चिकित्सकों ने शानू को मृत घोषित कर दिया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home