उत्तराखंड: खेत में मिले 4 शावक..लोगों का दावा-ये तेंदुए के बच्चे हैं
खेत की झाड़ी के पास 1 गड्ढे में चार शावक मिले हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो यह तेंदुए के शावक है। पढ़िए पूरी खबर
Apr 23 2020 9:24AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। खेत में जंगली बिल्ली से दिखने वाले चार शावक मिले हैं। उन शावकों को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों का कहना है कि यह चारों तेंदुए के शावक हैं। जी हां खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से है जहां जसपुर में गन्ने के खेत की झाड़ी के पास 1 गड्ढे में चार शावक मिले हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो यह तेंदुए के शावक है। उधर वन दरोगा अनिल चौहान का कहना है उन्हें व्हाट्सएप पर यह तस्वीर मिली थी और लग रहा है कि यह जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। उनका कहना है कि जांच करने के बाद ही कुछ बातें साफ हो पाएंगी। फिलहाल पूरे के पूरे गांव में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब खबर भी जान लीजिए। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून में सड़क पर पड़े मिले 500 और 100 के नोट, लोगों ने पुलिस को दी खबर..देखिए वीडियो
दरअसल जसपुर की निवार मंडी ग्राम सभा में सरकारी ट्यूबवेल के पास एक गन्ने का खेत है जिसका मालिक दलबीर सिंह है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह दलबीर सिंह गन्ना काटने खेत में गया। थोड़ी देर बाद 1 गड्ढे में चार शावक दिखाई दिए। चारों शावकों की उम्र 1 महीने के करीब बताई जा रही है। इस मामले में बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव दिग्विजय सिंह एडवोकेट ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि मादा तेंदुआ ने खेत में गड्ढा बनाकर शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल इस मामले में वन विभाग के बयान का इंतजार है। सवाल ये ही है कि क्या वास्तव में तेंदुए के शावक है?