image: Yogi adityanath brother angry over aman mani tripathi

उत्तराखंड: UP के विधायक की नेतागीरी पर गुस्साए CM योगी के भाई..कहा-किसने दिया अधिकार?

सीएम योगी के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने अमनमणि त्रिपाठी को लेकर नाराजगी जताई है। महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अमनमणि को किस हक से पिताजी के संबंध में पूजा की परमिशन दी गई है? पढ़िए पूरी खबर
May 4 2020 4:28PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

यूपी के नौनतनवां के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी 12 लोगों के साथ 3 इनोवा कारों में सवार होकर दनादन उत्तराखंड के लिए निकल पड़े। पुलिस ने रोका तो सीएम योगी के पिता के पतृ कार्य का बहाना बना लिया। हैरानी की बात ये है कि सीएम योगी के पिता के पितृ कार्य का अधिकार विधायक को किसने दिया? ये बात जरा समझ से परे है। खैर..उन्हें जहां रोका गया..वहां उन्होंने अभद्रता की। अब खबर है कि योगी सरकार ने भी साफ किया है कि ऐसा कोई अधिकार अमनमणि त्रिपाठी को नहीं दिया गया था। उधर सीएम योगी के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने अमनमणि त्रिपाठी को लेकर नाराजगी जताई है। महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अमनमणि को किस हक से पिताजी के संबंध में पूजा की परमिशन दी गई है?
सीएम योगी के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्या हमारे पिता जी के तीनों बेटे तमाम तरह की पूजा पाठ और पिंडदान करवाने के लिए नहीं हैं? अमनमणि होते कौन हैं? उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारे पिता जी के नाम से पितृ कार्य करवाने वाले वो होते कौन हैं? हम फूल चट्टी में पिता जी का अस्थि विसर्जन करवा चुके हैं। देखिए एसडीएम कर्णप्रयाग ने क्या कहा..

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में UP के विधायक को नेतागीरी पड़ी भारी, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में कर्णप्रयाग एसडीएम वैभव गुप्ता बता चुके हैं कि उन्होंने विधायक को नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद भन्नाए हुए विधायक वापस लौट गए। एसडीएम कर्णप्रयाग का ये विडियो भी देखिये..

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home