उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ न्यूज पोर्टल बना राज्य समीक्षा, सिर्फ 1 महीने में 71 लाख पाठक
उत्तराखंड के सुधी पाठकों ने इस सपने को एक बार फिर से साकार कर दिखाया। राज्य समीक्षा की टीम इन पाठकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है।
May 5 2020 9:35PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
बिना मेहनत के पहला पायदान कभी नसीब नहीं होता, कोई यूं ही सर्वश्रेष्ठ नहीं कहलाता। एक ख्वाब हमारी टीम ने भी रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से बुना था और भगवान केदारनाथ की कृपा रही कि पूरे उत्तराखंड ने हमें अपना आशीर्वाद दिया। राज्य समीक्षा सिर्फ एक सोच नहीं है बल्कि एक सपना है, जिसे हमने आंखें खोलकर देखा है। आज राज्य समीक्षा डॉट कॉम ने एक बार फिर से उत्तराखंड की मीडिया इंडस्ट्री में नए आयाम गढ़े हैं। सिर्फ 1 महीने के भीतर 71 लाख से ज्यादा पाठकों ने राज्य समीक्षा को पढ़ा..हमने कुछ गलत किया तो आपने फटकारा, हमने कुछ सही किया तो आपने हमारा हौसला बढ़ाया। अब जब 1 महीने में 71 लाख से ज्यादा पाठकों के आशीर्वाद को पाने का सपना सच हो गया तो हम आपसे कुछ छुपाना भी नहीं चाहते और गूगल के आंकड़े आपके सामने रख रहे हैं…आगे देखिए
71 लाख पाठक एक महीने में
1
/
अप्रैल महीने में 71 लाख 65 हजार 63 पाठकों ने राज्य समीक्षा को पढ़ा और हर वक्त की अपडेट ली। एक बार फिर से राज्य समीक्षा उत्तराखंड का नंबर -1 पोर्टल बन गया।
देखिए गूगल एलेक्सा रैंकिंग
2
/
गूगल एलेक्सा रैंकिंग की बात करें तो, यहां भी राज्य समीक्षा ने बाज़ी मार ली है। उत्तराखंड में फिलहाल कोई भी वेबसाइट इस पायदान पर नहीं है।