image: Rudraprayag news of 79 year old women

गढ़वाल की इस दादी से सीखिए..घर लौटकर खुद को किया क्वारेंटाइन..गेट पर लगवाया ताला

रुद्रप्रयाग जिले (rudraprayag news) की 79 साल की इस बुजुर्ग दादी ने जो काम किया है, वो हर किसी के लिए नज़ीर बन सकता है।
May 12 2020 7:36PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले (rudraprayag news) से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। 79 साल की इस बुजुर्ग महिला से आपको खुद सीखना चाहिए कि अगर आप बाहर के राज्यों से पहाड़ की तरफ लौट रहे हैं तो खुद को कैसे होम क्वारेटाइन करना है। ये वो छोटी छोटी और अच्छी कोशिशें हैं, जिनके बूते पहाड़ सुरक्षित रहेगा। 79 साल की जिस महिला की तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं, वो गाजियाबाद से अपने गांव लौटीं और खुद को Home quarantine कर दिया। उनसे कोई मिल ना सके..इसके लिए उन्होंने घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगवा दिया। अगर उन्हें किसी भी सामान की जरूरत होती है तो वह निगरानी समिति के सदस्यों को फोन कर देती हैं। यह बुजुर्ग महिला Rudraprayag में अकेली रहती हैं। दरअसल वह लॉकडाउन से पहले अपने रिश्तेदारों के पास गाजियाबाद गई थीं और लॉकडाउन की वजह से वही फस गई थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल के इस ब्लॉक में सतर्क हुए लोग..बाहर से आने वाले हर व्यक्ति के लिए सख्त नियम
जब वह रविवार को घर लौटी तो सबसे पहले उन्होंने प्रशासन को खुद ही इस बात की सूचना दी। प्रशासन द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें Home quarantine करने की सलाह दी। गजब की बात यह है कि इन बुजुर्ग महिला ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और घर के बाहर ताला लगवा लिया। Coronavirus संक्रमण के दौर में खुद को होम क्वॉरेंटाइन कैसे करना है 79 साल की इस महिला से सीखा जा सकता है। सभासद और निगरानी समिति की अध्यक्ष उमा देवी का कहना है कि समिति की तरफ से इनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वास्तव में बाहर से पहाड़ लौट रहे लोगों को 79 साल की दादी से सीखने की बहुत ज्यादा जरूरत है। कुछ ऐसी ही कोशिशों से पहाड़ सुरक्षित रहेगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home