image: IAS vandana rudraprayag new dm

उत्तराखंड: IAS मंगेश घिल्डियाल को टिहरी की कमान, रुद्रप्रयाग की नई DM के बारे में जानिए

डीएम मंगेश घिल्डियाल का तबादला टिहरी जिले में हुआ है। IAS वंदना (IAS vandana rudraprayag) को रुद्रप्रयाग जिले की कमान दी गई है। आइए उनके बारे में जान लीजिए
May 21 2020 5:47PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल का तबादला टिहरी जिले में हो गया है। जाहिर है कि टिहरी जिले के लोगों में भी उनके होने से नई ऊर्जा का संचार होगा। उधर रूद्रप्रयाग कि नई जिलाधिकारी सुश्री वंदना होंगी। सुश्री वंदना वर्तमान में पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर हैं। पिथौरागढ़ जिले में मुख्य विकास अधिकारी का पद संभालने वाली पहली महिला IAS अधिकारी हैं वंदना। वंदना मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। अपनी कार्यशैली की वजह से पिथौरागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। वंदना ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2012 में आठवां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा खास बात ये है कि उन्होंने इस परीक्षा में सिर्फ 24 साल की उम्र में हिंदी मीडियम से पहला स्थान पाया था। आगे भी जानिए IAS वंदना के बारे में कुछ खास बातें।

यह भी पढ़ें - बहुत बड़ी खबर…रुद्रप्रयाग के डीएम IAS मंगेश घिल्डियाल का तबादला
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक वंदना का जन्म 4 अप्रैल, 1989 को हरियाणा के नसरुल्लागढ़ गांव के एक बेहद पारंपरिक परिवार में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर में लड़कियों को पढ़ाने का चलन नहीं था। यहां तक कि उनकी पहली पीढ़ी की कोई लड़की स्कूल नहीं गई। वंदना की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई। IAS वंदना के पिता का नाम है महिपाल सिंह चौहान...पिता कहते हैं, ‘‘गांव में स्कूल अच्छा नहीं था, इसलिए बड़े बेटे को पढऩे के लिए बाहर भेजा था...बस, उस दिन के बाद से वंदना की भी एक ही रट थी- मुझे कब भेजोगे पढऩे।’ रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दसवीं के बाद ही वंदना ने अपनी मंजिल तय की ली थी। उस उम्र से ही वे कॉम्प्टीटिव मैग्जीन में टॉपर्स के इंटरव्यू पढ़तीं थी। बारहवीं तक गुरुकुल में पढ़ने के बाद वंदना ने घर पर रहकर ही लॉ की पढ़ाई की। गुरुकुल में सीखा हुआ अनुशासन IAS की तैयारी के दौरान काम आया और वंदना ने अपना मुकाम हासिल कर लिया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home