image: Satpal maharaj coronavirus positive

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना वायरस संक्रमित..मंत्रियों पर मंडराया खतरा

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव (Satpal Maharaj Coronavirus) आई है।
May 31 2020 5:05PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि 29 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में सतपाल महाराज भी मौजूद थे। अब खबर है कि कैबिनेट के सभी मंत्री गाने भी क्वॉरेंटाइन हो सकते हैं। एक खबर के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और कर्मचारियों में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें ऋषिकेश एम्स में एडमिट किया गया है। बताया गया है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत कुल 42 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश लोग वो हैं, जो सतपाल महाराज के घर में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान सतपाल महाराज कई जगह गए भी थे और कई लोगों से मिले भी थे।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 802 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 45
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 16
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 11
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 210
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 229
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 34
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 21
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 6
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 20


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home