image: Sonu soon airlift uttarakhandi people from mumbai to dehradun

अब उत्तराखंड के लोगों के लिए देवदूत बने सोनू सूद और उमेश..एयलिफ्ट कर पहुंचाया देहरादून

आज एक नाम देशभर में गूंज रहा है। वो है सोनू सूद..इस बॉलीवुड एक्टर ने समाजसेवी उमेश कुमार के साथ मिलकर प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए देवदूत का काम किया है।
Jun 5 2020 6:45PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

इंसान ही इंसान के काम आए...जिंदगी जीने का इससे बेहतर नज़रिया और तरीका क्या हो सकता है? कुछ अच्छे काम होते हैं, जो इंसान को बुलंदियों पर पहुंचा देते हैं। ऐसे ही भले काम आजकल एक बॉलीवुड एक्टर कर रहा है। सोनू सूद...इस नाम के बारे में आज कौन नहीं जानता? देशभर के न जाने कितने लोगों को सोनू सूद अपने घरों की तरफ पहुंचा चुके हैं। अब उत्तराखंड प्रवासियों के लिए सोनू सूद देवदूत बने हैं। जी हां सोनू सूद ने उत्तराखंड के लोगों को एयरलिप्ट करवाया है। कुल मिलाकर 55 लोगों को एयरलिफ्ट करवाया गया है। ये सब कुछ संभव हो पाया समाजसेवी उमेश कुमार की पहल से। सोनू सूद और उमेश ने अपने खर्च पर करीब 55 उत्तराखंडियों को देहरादून पहुंचाया है। सोनू सूद और उमेश कुमार ने एयरलिफ्ट करवाकर जिन लोगों को उत्तराखंड भिजवाया, उनमें से कई लोग बागेश्वर से हैं। इन प्रवासियों को घर से एयरपोर्ट तक छोड़ने का इंतजाम भी दोनों ने ही करवाया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट..तेज आंधी-भारी बारिश की चेतावनी..8 जिलों के लोग सावधान!
इसके बाद दोनों लोग खुद इन 55 प्रवासियों को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट तक पहुंचे। लोगों से बातचीत कर सोनू सूद ने उनका दुख दर्द जाना। अपने हीरो को अपने साथ पाकर लोग बेहद खुश थेय़ आपको बता दें कि सोनू सूद रोजाना प्रवासियों को उनके घर भेजने का काम कर रहे हैं। अब तक ना जाने कितने लोग हैं, जिनके लिए सोनू सूद और उमेश कुमार मददगार साबित हुए हैं। जाहिर है...मददगार को दुआएं मिलती हैं...ऐसा ही सोनू सूद और उमेश कुमार के साथ हो रहा है। आज देश सोनू सूद के इस काम की तारीफ कर रहा है। वास्तव में सोनू सूद जिस तरह से लोगों को उनके घरों की ओर भेज रहे हैं...कोई विरला ही इतना समर्थवान होता है। फिलहाल देश की जुबां पर सोनू सूद का नाम है और उत्तराखंड की जुबां पर हैं उमेश। उम्मीदें हैं तो हौसला बरकरार है। इन उम्मीदों के खेवनहार बने हैं सोनू सूद और उमेश। ये दोस्ती सलामत रहे


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home