उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर..यहां 45 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, अपने घरों को लौटे
कोरोनावायरस के संक्रमण के बीच उत्तराखंड के इस जिले से अच्छी खबर है। 45 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। देखिए वीडियो
Jun 7 2020 2:09PM, Writer:हरीश भंडारी, अल्मोड़ा
अभी तक जनपद अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 73 पहुंच गयी। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि जनपद में 45 मरीजों की ठीक हो जाने के बाद अब एक्टिव केस बहुत कम रह गये है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में करोना के मरीजों के ठीक होने आंकड़ा लगभग शत प्रतिशत ही रह गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद में अभी तक कुल 73 पाजिटिव केस दर्ज किये गये हैं। एक्टिव केस 25 शेष हैं और आज 25 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं। उनको बेस चिकित्सालय स्थित कोरोना अस्पताल से डिस्चार्ज किया है। इसके अलावा कोरोना केयर सेन्टर से 15 लोगों को डिस्चार्ज किया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा के पातालदेवी से 10 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। आगे देखिए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया का क्या कहना है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 16 साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, गांव में मचा कोहराम
सभी 25 लोगों ने 10 दिन का उपचार का समय पूर्ण कर लिया है और सभी स्वस्थ हैं। सभी को 7 दिनो के लिए होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिये है। अल्मोड़ा में अब स्वस्थ लोगों की संख्या 45 हो गयी है। खबर है कि आज भी 10 को डिस्चार्ज किया जाएगा। इसके साथ ही पॉजिटिव केसों की संख्या 18 से 20 तक रह जाएगी।