image: Sabji mandi will shifted in maldevta Raipur

देहरादून: निरंजनपुर सब्जी मंडी कम्प्लीट लॉक..अब यहां लगेगी फल-सब्जी मंडी

जब तक निरंजनपुर सब्जी मंडी बंद रहेगी फल और सब्जी का कारोबार मालदेवता स्थित ग्रामीण हाट से किया जाएगा। वैकल्पिक मंडी संचालन के फैसले से स्थानीय किसानों को भी फायदा होगा...आगे पढ़िए पूरी खबर
Jun 7 2020 6:25PM, Writer:कोमल नेगी

देहरादून में सब्जी मंडी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अब सब्जी मंडी का संचालन रायपुर के मालदेवता क्षेत्र में होगा। शासन ने मालदेवता में मंडी लगाने की अनुमति दे दी है। निरंजनपुर सब्जी मंडी शासन के अगले आदेश तक बंद रहेगी। यहां एक के बाद एक कई आढ़तियों और उनके परिजनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मंडी को बंद कर दिया गया। फिलहाल यहां सैनेटाइजेशन का काम चल रहा है। शासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रायपुर विकासखंड के मालदेवता से सब्जी मंडी को संचालित करने की अनुमति दी है। जब तक निरंजनपुर सब्जी मंडी बंद रहेगी फल और सब्जी का कारोबार मालदेवता स्थित ग्रामीण हाट से किया जाएगा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि निरंजनपुर मंडी में आढ़तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंडी को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - जीतेगा उत्तराखंड: 1341 में से 498 कोरोना मरीज ठीक हुए..देखिए हर जिले की लिस्ट
अब रायपुर के मालदेवता स्थित ग्रामीण हाट से मंडी का संचालन किया जाएगा। निरंजनपुर मंडी में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। शहर में फल और सब्जी की आपूर्ति के लिए मोबाइल वाहन संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वैकल्पिक मंडी संचालन के फैसले से स्थानीय किसानों को फायदा होगा। क्योंकि मालदेवता के पास बनी वैकल्पिक उप मंडी में ज्यादातर स्थानीय किसानों का ही सामान लिया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार मिलेगा। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल सभी आढ़ती होम क्वारेंटीन है। इसलिए फल-सब्जियों की खरीदने से लेकर इसे आगे बेचने तक के सारे काम मंडी समिति खुद करेगी। शहर में फल-सब्जियों की बिक्री के लिए 50 वाहनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आढ़ती, कर्मचारी और मजदूरों से होम क्वारेंटीन में रहने की अपील भी की।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home