image: 83 containment zone in uttarakhand

Coronavirus: उत्तराखंड में अब 83 कंटेनमेंट जोन, यहां गलती से भी न जाएं..देखिए पूरी लिस्ट

हरिद्वार जिले में 5 नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी के साथ जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं...
Jun 16 2020 8:28PM, Writer:कोमल नेगी

हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद 5 और इलाके सील किए गए हैं। इस तरह हरिद्वार जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 43 से बढ़कर 48 हो गई है। बात करें पूरे प्रदेश की तो 5 जिलों में कुल 83 कंटेनमेंट जोन हैं। कल तक ये संख्या 78 थी। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं। यहां 48 इलाके सील किए गए हैं। हरिद्वार में कंटेनमेंट जोन
सती मोहल्ला, मातावाला मोहल्ला, मोहम्मदपुर का वार्ड नंबर-12, मुंडा खेड़ा, दुर्गापुर, आदर्श नगर, डाबकी गांव, दादूपुर गांव, हजरत बिलाल मोहल्ला, ग्रीन पार्क कॉलोनी, वैष्णवी अपार्टमेंट, अंबेडकर कॉलोनी, जसविंदर एंक्लेव, अलावलपुर गांव, ग्राम धनौरी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का वार्ड नंबर-5, मोतीपुर गांव, शिवालिक नगर, सुल्तानपुर, रुड़की का वार्ड नंबर-35, ग्राम टीकमपुर, ग्राम गैंडीखत्ता, ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, ग्राम मेहवाड कला, गांव लथारदेवा, आदर्श नगर, गांव डंडेरा, ग्राम भंगेड़ी, ग्राम इनायतपुर, ग्राम मिर्जापुर, ग्राम पुहाना, ग्राम डंडेरा मिलाप नगर कॉलोनी, मोहल्ला मलकपुरा, मोहल्ला रामनगर, मोहल्ला राजेंद्रनगर, वार्ड नंबर-13, मोहल्ला शक्ति विहार, नगर पंचायत लंढौर, ग्राम बहेड़ा, ग्राम सलेमपुर, ग्राम महालक्ष्मीपुरम, पठानपुरा गांव बहेड़ी महावतपुरा, ग्राम चुडियाला, ग्राम करौंडी, छावमंडी, कस्बा मंगलौर किला और ग्राम छंचैक शामिल हैं। चलिए प्रदेश के दूसरे जिलों का हाल भी जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के सिर्फ 3 जिलों में अब तक 1000 लोग कोरोना पॉजिटिव..सावधान रहें।
देहरादून जिले के 21 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। देहरादून में कंटेनमेंट जोन
प्रेमबत्ता गली, आदर्श नगर, शिवाजी नगर की गली नंबर 34, बीस बीघा कॉलोनी, विकासनगर का वार्ड नंबर 13, हरबर्टपुर का वार्ड नंबर 09, ग्राम फतेहपुर टांडा, हरिपुरकलां, सर्कुलर रोड, ब्रह्मपुरी, कलिंगा कॉलोनी, बसंत विहार फेज-2, नवीन मंडी, रेलवे रोड ऋषिकेश, गढ़ी मैचक गांव, हरश्रीनाथ गली, डोईवाला का वार्ड नंबर 5, रामविहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी और डालनवाला का 16 मोहिनी रोड क्षेत्र शामिल है।
टिहरी जिले में 10 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां गांव भाटी, गांव लामणीधार, ग्राम अखोरी, ग्राम झेलम, ग्राम डूंग पट्टी, ग्राम डांडा, ग्राम ग्वाड़ामल्ला, ग्राम क्यूंलागी, ग्राम जखन्याली और ग्राम डोबरी कंटेनमेंट जोन घोषित हैं।
ऊधमसिंहनगर जिले में दो कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें सितारगंज की संपूर्णानंद सेंट्रल जेल और रुद्रपुर की शिव शक्ति सोसायटी का वार्ड नंबर 38 शामिल है।
वहीं पौड़ी में पिपली गांव और चौबट्टाखाल का सतपाली पट्टी कंटेनमेंट जोन में शामिल है।
कंटेनमेंट जोन में प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इन इलाकों में स्वास्थ्यकर्मी हर दिन रिपोर्टिंग कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में रहने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कंटेनमेंट जोन में प्रशासन के अगले आदेश तक लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। कॉलोनियों को पूरी तरह सील किया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home