image: Rudraprayag tehsil seal

रुद्रप्रयाग तहसील सील, सभी कर्मचारी क्वारेंटाइन..कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा

रुद्रप्रयाग जिले में अब स्थानीय स्तर पर भी लोग संक्रमित हो रहे हैं जिसके बाद जिला प्रशासन सख्त हो चला है और रूद्रप्रयाग के तहसील को 7 दिन के लिए सील किया जा चुका है
Jun 20 2020 4:35PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

रुद्रप्रयाग जिले में भी कोरोना का खौफ जारी है। कोरोना जिस तेजी से उत्तराखंड में बढ़ रहा है उससे यह लग रहा है कि भविष्य में राज्य पर बड़ा संकट आने वाला है। वर्तमान हालात इतने खतरनाक हैं कि सुन कर ही हम टेंशन में आ जाते हैं। उत्तराखंड में वर्तमान में कोविड-19 के 2177 मामले सामने आए हैं। लगातार पूरे उत्तराखंड में स्क्रीनिंग हो रही है। हमारे कोरोना वॉरियर्स लगातार अपनी जान जोखिम में डाल कर राज्य में आए इस संकट से लड़ रहे हैं। जिला प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस संक्रमण से लड़ रहा है। कई जिला प्रशासन में लगातार कंटेन्मेंट जोन बन रहे हैं तो कई इलाकों को सीज किया जा रहा है। इसी कड़ी में रुद्रप्रयाग प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है। रूद्रप्रयाग के तहसील को भी 7 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग में अबतक 52 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। परिस्थितियां जितनी विषम होती जा रही हैं उतनी ही दोगुनी तेजी से जिला प्रशासन काम कर रहा है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कोई भी लापरवाही बरतना नहीं चाहता है।

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत..अब तक टोटल 27 मौत
तहसील रुद्रप्रयाग में स्थानीय कर्मचारी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाया गया जिसके बाद बिना देरी किए किए बीते गुरुवार को तहसील परिसर एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया है। वापस लौटे प्रवासियों के साथ अब स्थानीय स्तर पर भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। बता दें कि रुद्रप्रयाग में अबतक 5 स्थानीय लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें रुद्रप्रयाग तहसील के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने आनन-फानन में रुद्रप्रयाग तहसील को 1 हफ्ते के लिए सील करने का निर्णय लिया है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसके झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से इससे लड़ने के लिए तैयार है। एहतियात बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील में मिला संक्रमित अधिकारी के परिवार को क्वारंटाइन किया गया है, साथ ही उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इसी के साथ रुद्रप्रयाग का रिकवरी रेट भी अच्छा है। 52 में से 33 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। अब जिले में 19 एक्टिव केस हैं जो भी काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home