image: Maya Bisht Delhi MCD South Zone Deputy Chairman

उत्तराखंड की माया बिष्ट को बधाई..दिल्ली में MCD साउथ जोन की डिप्टी चेयरमैन बनीं

मिडिल क्लास पहाड़ी परिवार से निकलकर एमसीडी में डिप्टी चेयरमैन बनने तक का सफर माया सिंह बिष्ट के लिए आसान नहीं था। राह में कई मुश्किलें आईं, लेकिन वो आगे बढ़ती रहीं....
Jun 24 2020 11:31AM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड की होनहार बेटियां अपनी प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में पहाड़ का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां उत्तराखंड की बेटियों ने अपना परचम ना लहराया हो। इन बेटियों में अब माया सिंह बिष्ट भी शामिल हो गई हैं। माया सिंह बिष्ट को दिल्ली में अहम जिम्मेदारी मिली है। वो दिल्ली नगर निगम साउथ जोन की डिप्टी चेयरमैन चुनी गईं हैं। एक मिडिल क्लास पहाड़ी परिवार से निकलकर एमसीडी में डिप्टी चेयरमैन बनने तक का सफर माया सिंह बिष्ट के लिए आसान नहीं था। राह में कई मुश्किलें आईं, लेकिन वो आगे बढ़ती रहीं। माया सिंह बिष्ट के पिता दिल्ली हाई कोर्ट में ड्राइवर का काम करते थे। मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली माया ने राजनीति में आने के बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन हां उन्हें सोशल वर्क से खूब लगाव था।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: 17 साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव, मां की रिपोर्ट का इंतजार..दिल्ली से लौटा था परिवार
स्कूल और कॉलेज के दिनों में वो सोशल वर्क करती रहीं। इसी दौरान उन्हें बीजेपी से जुड़ने का मौका मिला। करीब 18 साल तक काम करने के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें चुनाव मैदान में उतारा। माया सिंह बिष्ट दिल्ली में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और इसमें जीती भीं। अब वो एमसीडी में साउथ जोन की डिप्टी चेयरमैन हैं। एमसीडी में नई जिम्मेदारी मिलने पर माया सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करती हूं। यहां के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिला। जनता की सेवा ही मेरे जीवन का पहला उद्देश्य है। मेरा पूरी कोशिश रहेगी कि अपने जोन में अच्छा काम कर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाऊं। क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home