उत्तराखंड से दुखद खबर: दोस्तों संग नदी में नहा रहा युवक तेज बहाव में डूबा..शब बरामद
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय बालक यमुना नदी के तेज बहाव का शिकार हो गया। वह अपने दोस्तों के साथ देवीथला कटापत्थर में यमुना नदी में नहाने गया हुआ था। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार मृतक का शव बरामद हुआ।
Jun 24 2020 5:18PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
उत्तराखंड में बरसात का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के साथ नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है और बहाव भी काफी अधिक हो गया है। इस कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के विकासनगर का है। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर्बर्टपुर में एक 17 वर्षीय बालक यमुना नदी में डूब कर मर गया। बालक अपने नाना के घर आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ देवीथला कटापत्थर में यमुना नदी में नहाने गया हुआ था। नदी में बहाव तेज था और जलस्तर भी अधिक था जिस कारण बालक डूब कर लापता हो गया। कोतवाली पुलिस को इस घटना की जानक दी गई जिसके बाद कई समय तक सर्च ऑपरेशन चला और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार मृतक का शव बरामद हुआ। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अचानक उफान पर आई गौला नदी, लोगों ने भागकर बचाई जान
एसएसआई रामनरेश शर्मा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरबर्टपुर निवासी 17 वर्षीय गोलू उर्फ अनुराग कुछ दिनों पहले ही अपने नाना के घर अंबाड़ी आया हुआ था। किशोर अपने नाना के घर से यह कह कर निकला था कि वह दोस्तों के साथ देवीथला कटापत्थर में आम के बाग में जा रहा है। आम के बाग में कुछ देर दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने के पश्चात गोलू अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान यमुना नदी में एक तेज बहाव आया जिसकी चपेट में गोलू आ गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की मगर वह सफल नहीं हुए। शोरगुल सुनकर आसपास के स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद बालक का शव जलालिया बैरियर अंबाड़ी के पास यमुना से बरामद कर लिया गया है।