बड़ी खबर: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस के शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।
Aug 16 2020 7:24PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों पर भी कोरोना की काली छाया पड़ चुकी है। कुछ महीने पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत समेत पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला था। अगस्त महीने की शुरुआत में उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक राजकुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए और अब पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पूर्व मंत्री दिनेश धनै उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हैं। दिनेश धनै प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। अपने सोशल मीडिया पेज पर उन्होंने लिखा कि कुछ दिनों से मेरा स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जिस वजह से मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल राइफल कसम परेड में शुभम रावत को गोल्ड मेडल, यूथ फाउंडेशन से ली थी ट्रेनिंग
उन्होंने आगे लिखा है कि ‘’अब कोविड-19 जांच करवाने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं स्वास्थ्य विभाग के नियमों और निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’’
सम्मानित साथियों मेरा कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके कारण मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर दिया था।...
Posted by Dinesh Dhanai on Saturday, August 15, 2020
टिहरी के एसडीएम पीआर चौहान ने भी पूर्व मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। दिनेश धनै को फिलहाल होम आइसोलेट किया गया है। एसडीएम पीआर चौहान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
अभी अभी: गढ़वाल में दर्दनाक हादसा..दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीरटिहरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले दिनेश धनै प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
टिहरी में उनका खासा दबदबा है। हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड जन एकता पार्टी का गठन किया है। इन दिनों वो पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने के अभियान में जुटे थे, कि तभी उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ गई। कुछ महीने पहले
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत समेत पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला था। पिछले महीने नैनीताल में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बाद में पुरोला
विधायक राजकुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बात करें उत्तराखंड की तो अब तक यहां कोरोना संक्रमण के 11940 केस मिल चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 3997 एक्टिव केस हैं।