image: Nainital student Vibhav Sharma suicide

उत्तराखंड: क्या प्रेम-प्रसंग में गई होनहार विभव की जान? आखिरी वॉट्सऐप चैट में छिपा है राज

होनहार विभव बिना किसी को अलविदा कहे चुपचाप चला गया, लेकिन उसकी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। पुलिस का मानना है कि खुदकुशी की वजह प्रेम-प्रसंग हो सकता है।
Sep 22 2020 1:01PM, Writer:Komal Negi

‘सोच रहा हूं दिल को गोली मारूं या दिमाग को’ ये वो आखिरी शब्द हैं जो 22 साल के विभव ने किसी को वॉट्सऐप पर चैट करते हुए लिखे थे। इन आखिरी शब्दों के साथ ही विभव ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया। एक गोली चली, जिसके बाद विभव खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। नैनीताल के भीमताल में रहने वाले विभव शर्मा ने शुक्रवार को पिता की रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। विभव चला गया, लेकिन उसकी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। पुलिस का मानना है कि खुदकुशी की वजह प्रेम-प्रसंग हो सकती है। विभव के फोन की डिटेल खंगाली जा रही है। एक आखिरी चैट भी पुलिस को मिली है, जिसमें विभव ने लिखा कि ‘सोच रहा हूं दिल को गोली मारूं या दिमाग को’। इसके बाद विभव के शब्द थम गए। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में शाहिद कपूर की फिल्म शूटिंग, 10 अक्टूबर तक देहरादून-मसूरी में रहेंगे
विभव होनहार छात्रों में से एक था। वो ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। आस-पास के लोगों ने जब विभव की मौत के बारे में सुना तो वो सन्न रह गए। लोगों ने कहा कि विभव हंसमुख स्वभाव का था। किसी ने नहीं सोचा था कि वो ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा। विभव ने 12 सितंबर को अपने एफबी अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लगता है कि विभव ट्रोलिंग या फिर हेट कमेंट की वजह से परेशान था। हो सकता है कि ट्रोलिंग और साइबर बुलिंग से तंग आकर ही विभव ने अपनी जान दे दी। बहरहाल पुलिस इसे प्राथमिक तौर पर प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के भीमताल में रहने वाले 22 वर्षीय छात्र ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। होनहार बेटे के आत्मघाती कदम से पिता विवेक शर्मा और मां विभा गहरे सदमे में हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home