image: Delhi Uttarakhand bus service will start

कल से उत्तराखंड-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें, जानिए कहां से चलेंगी कितनी बसें

कल से उत्तराखंड दिल्ली रूट पर बसों का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है। ये योजना परवान चढ़ी तो यात्रियों की एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी।
Sep 29 2020 10:59AM, Writer:Komal Negi

दिल्ली रूट पर परिवहन सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कल से उत्तराखंड दिल्ली रूट पर बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। कुल मिलाकर 100 बसों का संचालन होगा। इनमें देहरादून मंडल से 55, टनकपुर मंडल से 10 और नैनीूताल मंडल से 35 बसों का संचालन होना है। कुल मिलाकर दिल्ली रूट के लिए बस सेवा का सफर जल्द ही शुरू होने जा रहा है। रोडवेज डिपो रुद्रपुर अगले दो दिनों के भीतर दिल्ली रूट पर पांच बसों का संचालन करने की योजना बना रहा है। ये योजना परवान चढ़ी तो यात्रियों की एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी। उत्तराखंड-दिल्ली के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि अगले दो दिनों में दिल्ली रूट पर बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है। लॉकडाउन में छूट के बाद स्थितियां लगातार सुधर रही हैं। मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने फैसला लिया है कि लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू किया जाए। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून को भारी जाम से राहत दिलाएंगे ये दो अंडरपास, जानिए प्रोजक्ट की खास बातें
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन क्योंकि अभी तक उत्तराखंड और दिल्ली के बीच परिवहन सेवाएं बंद थीं। इसलिए यात्रियों को बॉर्डर पार करने के बाद यूपी की बसों का सहारा लेना पड़ रहा था। दिल्ली रूट पर बसें ना चलने की वजह से यात्री परेशान हैं। इससे रोडवेज को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। नुकसान को कम करने के लिए अब उन रूटों पर सेवाएं शुरू करने की योजना है, जहां सवारियां ज्यादा मिल रही हैं। योजना के पहले चरण में दिल्ली के लिए पांच बसें चलाई जाएंगी। जिससे दिल्ली के रास्ते में लोकल सवारियों का लाभ डिपो की बसों को मिलेगा। आपको बता दें कि मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद अंतरराज्यीय परिवहन पर रोक लग गई थी। शुक्रवार को राज्य सरकार ने एक बार फिर अंतरराज्यीय परिवहन शुरू करने की मंजूरी दे दी। सोमवार को एसओपी भी जारी कर दी गई। योजना के पहले चरण में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home