देहरादून से आज की बड़ी खबर, पुल के नीचे महिला से गैंगरेप
घटना का पता चलने के बाद पुलिस महकमा सतर्क है। मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Oct 4 2020 1:16PM, Writer:Komal Negi
देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके बाद दोनों पुलिस सकते में आ गई है। दरअसल देहरादून में जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में देर रात एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद पुलिस महकमा सतर्क है। मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को जैसा हुलिया बताया है उसके आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी एक्शन में है और सहसपुर थाने पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ जारी है और पुलिस टीम सक्रिय है..पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और साथ ही कोर्ट में भी बयान दर्ज किए जाएंगे। डीआईजी अरुण मोहन जोशी मामले में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - केदारनाथ के लिए शुरु होने वाली है हेलीकॉप्टर सेवा, ऑनलाइन बुकिंग शुरू..जानिए किराया
महिला का आरोप है कि देर शाम को वह सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच दो अन्य युवक वहां पहुंचे और उन्होंने ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह बचते बचाते 9:30 बजे के करीब सहसपुर थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए अरुण मोहन जोशी भी थाने पहुंच गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने काफी देर तक रोके रहा इस वजह से वह देर से थाने पहुंची। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का इस मामले में कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला का कहना है कि वह आरोपियों को नहीं जानती। ऐसे में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।