image: Union Minister Ram Vilas Paswan dies

बड़ी खबर: केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान नहीं रहे, लंबी बीमारी के बाद निधन

पासवान की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी। पासवान 74 वर्ष के थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी।
Oct 8 2020 9:18PM, Writer:Komal Negi

लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अस्‍पताल में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पासवान की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी। पासवान 74 वर्ष के थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा, ''पापा..अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa।'' आपको बता दें कि राम विलास पासवान, नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार में उपभोक्‍ता मामलों तथा खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके रामविलास पासवान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी ।




यह भी पढ़ें - वाह उत्तराखंड: चेकिंग के दौरान जवान ने रोकी SP की कार, जानिए फिर क्या हुआ?



View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home