image: Aap aadmi party uttarakhand  karyakarini

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी घोषित..दिग्मोहन नेगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए और उत्तराखंड में पार्टी के आगे के प्लान और होने वाली गतिविधियों को मध्यनजर रखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
Nov 13 2020 3:49PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में चुनावी लहर जोरों-शोरों से चल रही है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक और बड़ी पार्टी ऐसी है जो उत्तराखंड चुनाव के मैदान में उतर चुकी है और पूरे जोश के साथ अपना विस्तार भी कर रही है। जी हां, आपने ठीक समझा.. हम बात कर रहे हैं आम आदमी पार्टी की। 2022 का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है, वहीं आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और लोगों की बुनियादी जरूरतों के लिए भी काम करेंगे। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी। कार्यकारिणी का यह प्रथम चरण है। साफ है कि उत्तराखंड में पार्टी का और भी अधिक विस्तार किया जाएगा। आइये आगे विस्तार से आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी और उनके द्वारा बनाए गए चुनावी प्लान के बारे में जानते हैं

यह भी पढ़ें - देहरादून में सेना के हवलदार की हत्या? तहकीकात में जुटी पुलिस
कार्यकारिणी के अंदर पांच उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं और दिग्मोहन नेगी को पार्टी के युवा मोर्चा की कमान सौंप दी गई है। बीते बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कार्यकारिणी की घोषणा की और दिग्मोहन नेगी को प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं रिटायर्ड मेजर जनरल चंद्र किशोर, अधिवक्ता बसंत कुमार, शीशपाल सिंह रावत, राजिया बेग और अमित जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष और धर्मेंद्र बंसल को कोषाध्यक्ष बनाने का पार्टी ने निर्णय लिया है। अमित रावत को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी ने सौंपी है। डॉ चंद्रशेखर भट्ट को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और श्रीकांत खंडेलवाल को महासचिव बनाने की घोषणा भी इस कार्यकारिणी के अंदर की गई है। कार्यकारिणी के अंदर संजय भट्ट, अवतार सिंह राणा, आशुतोष नेगी, अरविंद वर्मा सुनील खत्री, प्रदीप दुमका, समित, विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया, नवीन प्रशाली, संगीता शर्मा, मयंक शर्मा, राधा बल्लभ, प्यार सिंह नेगी, राकेश काला, डीएस कौटिल्य और रविंद्र आनंद को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। यह लोग चुनाव आने तक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे और पार्टी के विस्तार के लिए काम करेंगे। हर जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों में एक जिला प्रभारी भी होगा

यह भी पढ़ें - खुश्खबरी: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन में ही भर्तियां..जानिए पूरी डिटेल
आम आदमी पार्टी बिना किसी रिस्क और गलती से इस बार गंभीरता से चुनाव लड़ना चाह रही है। जिसको देखते हुए वह हर जिले के हर क्षेत्र में अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के लिए जम के मेहनत कर रही है। आम आदमी पार्टी के लोग उत्तराखंड के हर जिले में आम आदमी पार्टी के प्रभारी मौजूद होंगे। प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने बताया कि पहले चरण में हरिद्वार जिले में 6 प्रभारी बनाए गए हैं हरिद्वार जिले में आम आदमी पार्टी के हरविंद्र त्यागी, नवीन मौर्य, प्रवीण कुमार, महक सिंह नेगी, दुष्यंत भागीरथ और शाहवाकर चिश्ती को प्रभारी बनाया गया है। देहरादून में रवि बांगिया, त्रिलोक सजवान, मनोज चौधरी और अशोक सेमवाल प्रभारी रहेंगे। यूएस नगर में जनार्दन सिंह, जसपाल सिंह, अमिताभ सक्सेना और ईश्वर प्रसाद प्रभारी रहेंगे। चंपावत में दीपक भट्ट और बागेश्वर में राजेंद्र को प्रभारी बनाया गया है। वहीं पिथौरागढ़ में सुनील खत्री और राजेंद्र बोरा को जिला प्रभारी घोषित किया गया है। उत्तरकाशी में हरिमोहन जंवाठा था और रुद्रप्रयाग में राकेश नेगी को जिला प्रभारी बनाया गया है। अल्मोड़ा में राजन तिवारी और गोपाल नैनवाल, वही पौड़ी गढ़वाल में मनोहर लाल पहाड़िया, राजेंद्र और गजेंद्र चौहान को प्रभारी घोषित किया गया है। आप द्वारा जारी की गई कार्यकारिणी का यह प्रथम चरण है। इससे यह तो साफ है कि उत्तराखंड में पार्टी का अभी और भी अधिक विस्तार किया जाना है और आप ने अपनी टीम खड़ी करनी शुरु कर दी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home