image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 12 december

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 728 लोग कोरोना पॉजिटिव, 10 लोगों की मौत..सावधान रहें

अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 81939 लोग कोरोनावायरस मिले हैं.. इनमें से 1351 लोगों की मौत हो गई है।
Dec 12 2020 8:02PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 728 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस किस तरह धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। बीच में पॉजिटिव मामलों में कुछ कमी आने लगी थी लेकिन एक बार फिर से उत्तराखंड में कोरोनावायरस का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दुख की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर 10 लोगों की मौत भी हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 6207 एक्टिव केस है। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 81939 लोग कोरोनावायरस मिले हैं.. इनमें से 1351 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 73422 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। आज भी उत्तराखंड में 12795 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। अभी 15447 सैंपल के रिजल्ट का भी इंतजार है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य कोरोनावायरस मिली है। इसलिए हमारी आप से अपील है कि लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के दौर में सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब तक कितने नेता हुए कोरोना के शिकार? कितने नेताओं ने गंवाई जान..आप भी जानिए


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home