image: Garhwal rifle soldier Arvind Negi dies

दुखद: गढ़वाल राइफल के जवान का निधन..डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से नाता रखने वाले गढ़वाल राइफल्स के जवान अरविंद नेगी खेल के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और उपचार के दौरान आज दोपहर में उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।
Dec 22 2020 7:08PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से नाता रखने वाले गढ़वाल राइफल्स के जवान अरविंद नेगी जो कि असम के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे, उन्होंने आज दम तोड़ दिया है। जवान अरविंद नेगी असम में ड्यूटी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले खेल के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उनको उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। कुछ दिनों से उनका उपचार चल रहा था मगर आज अरविंद नेगी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और उनकी मृत्यु हो गई है। उनकी हालत बहुत ही अधिक गंभीर बताई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल राइफल्स के जवान अरविंद नेगी खेल के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गए थे और आनन-फानन में उनका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किसी अंदरूनी चोट के कारण उनकी हालत और भी गंभीर होती गई और आज उन्होंने अपनी आंखें सांसे लीं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 11 साल की गुड़िया से रेप के बाद हत्या..सड़क पर उतरे गुस्साए लोग
उनके परिजनों को उनकी मृत्यु के बारे में सूचना दे दी गई है इसके बाद जो उनके गांव समेत उनके परिवार के बीच में मातम पसर गया है और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका एक डेढ़ वर्ष का मासूम बेटा भी है जिसके सर के ऊपर से पिता का साया हमेशा हमेशा के लिए उठ चुका है। गढ़वाल राइफल के जवान अरविंद नेगी रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ के उषाड़ा गांव के रहने वाले थे। 2010 में में वे गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे और असम में उनकी हुई थी। वे खेलकूद के बहुत शौकीन थे। 13 दिसंबर को खेल के दौरान अरविंद नेगी जख्मी हो गए और उनके सिर के ऊपर गंभीर चोटें लग गईं जिसके बाद उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी शहादत की खबर सुनकर उनके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके बड़े भाई ने बताया कि अरविंद इसी वर्ष अप्रैल में छुट्टी लेकर घर आए थे और मई में ड्यूटी पर वापस लौटे थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को अकेला छोड़ कर चले गए हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home