image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 26 december

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 374 लोग कोरोना पॉजिटिव, 13 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 416 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं।
Dec 26 2020 7:38PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 374 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस बीच उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 416 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 89218 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें से 81154 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 5444 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा जिले से तीन, बागेश्वर से 15, चमोली से 6, चंपावत से 9, देहरादून से 152, हरिद्वार से 42, नैनीताल से 53, पौड़ी गढ़वाल से 11, पिथौरागढ़ से 19, रुद्रप्रयाग से एक, टिहरी गढ़वाल से एक, उधम सिंह नगर से 20 और उत्तरकाशी से 36 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बीच बाजार में हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत..जन्मदिन के दिन परिवार में पसरा मातम


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home