image: Uttarakhand coronavirus report 4 jan

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 301 लोग कोरोना पॉजिटिव, 8 मौत..92 हजार के पार टोटल

आज उत्तराखंड में 301 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित 8 लोगों की मौत हुई है।
Jan 4 2021 6:55PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 301 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि इस बीच खुशी की बात यह है कि आज कुल मिलाकर 695 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित 8 लोगों की मौत हुई है। अब तक उत्तराखंड में 92112 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद करें तो आज अल्मोड़ा जिले से सात, चमोली जिले से चार, चंपावत जिले से 17, देहरादून जिले से 125, हरिद्वार जिले से 23, नैनीताल जिले से 74, पौड़ी गढ़वाल जिले से सात, पिथौरागढ़ जिले से सात, रुद्रप्रयाग जिले से 6, टिहरी गढ़वाल जिले से 2, उधम सिंह नगर जिले से 20 और उत्तरकाशी जिले से 9 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में कोरोनावायरस को देखते हुए 20 इलाके सील किए गए हैं। इसके अलावा देहरादून 3, उत्तरकाशी के 7, नैनीताल के 8 और पौड़ी के 2 इलाके शामिल है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी..जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home