image: Uttarkashi police arrested Bisht

गढ़वाल: घरवाली को छोड़कर बाहरवाली के फेर में पड़ा पति..पड़ गए लेने के देने

आरोपी की एक युवती संग पहले ही शादी तय हो चुकी है। इसके बावजूद युवक एक अन्य युवती को शादी का ख्वाब दिखाता रहा। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़ित ने अब युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Jan 20 2021 7:13PM, Writer:Komal Negi

उत्तरकाशी में एक युवती संग शादी तय होने बावजूद युवक दूसरी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब युवती को युवक के धोखे के बारे में पता चला तो वो थाने पहुंच गई और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस बात की खबर जैसे ही युवक की मंगेतर को मिली, तो वो भी थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसका मंगेतर है। दोनों की शादी होने वाली है। युवक ने उसे भी शादी का झांसा दिया है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवक के खिलाफ जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पर है उस गैंगस्टर की नज़र, जिसने सलमान खान को दी थी जान से मारने की धमकी
आरोपी युवक का नाम आदेश बिष्ट है। 24 साल का आदेश बिष्ट किशनपुर का रहने वाला है। उस पर एक युवती ने रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी युवक बीती 13 जनवरी को उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ चिन्यालीसौड़ ले गया था, जहां उसने युवती के साथ संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद पीड़ित को पता चला कि आदेश की शादी पहले से ही तय हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस बारे में आदेश से बात की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। वहीं आदेश के खिलाफ केस दर्ज होते ही एक दूसरी युवती भी थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि युवक ने उसे भी शादी का झांसा दिया है। उसकी आरोपी युवक से शादी तय हुई है। हालांकि दूसरी युवती की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home