देहरादून में साइबर ठगों का बढ़ता हुआ आतंक, दून में महिला के अकाउंट से उड़ाए 2 लाख रुपए
राजधानी देहरादून की एक महिला के अकाउंट से साइबर ठगों ने 2 लाख रुपए उड़ा लिए हैं। महिला की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उन साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।पढ़िए पूरी खबर-
Jan 28 2021 9:11PM, Writer:Komal Negi
इंटरनेट के इस दौर में वैसे तो अब सब चीजें बेहद आसान हो गई हैं मगर साइबर ठगी भी बेहद बढ़ गई। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। साइबर ठग भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिन लोगों को साइबर ठगी के बारे में जानकारी नहीं होती है ऐसे लोग आसानी से इन लोगों के जाल में फंस जाते हैं। ये ठग बेहद शातिर होते हैं। ऐसे में आप भी सावधान हो जाइए। अगर आप कहीं पर ऑनलाइन खरीददारी कर रहे हैं तो भी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। ऑनलाइन पेमेंट करते समय भी सावधान रहिए क्योंकि यह साइबर ठग बहुत ही शातिर तरीके से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। बात करें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की तो दून में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने पुलिस को चिंता में डाल रखा है
यह भी पढ़ें - विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की अपील, बेटी के लिए मांगा गुजारा भत्ता
देहरादून में साइबर ठगों के गिरोह ने आतंक मचाया हुआ है। ऑनलाइन शॉपिंग या पेमेंट के बहाने यह साइबर ठग दून के भोले-भाले लोगों को ठग रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई पल भर में हड़प रहे हैं। राजधानी देहरादून में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। हाल ही में दून की एक महिला इन साइबर ठगों के जाल में फंस गई और उनके खाते से 2 लाख रुपए उड़ गए। बैंक खाते से फोन नंबर बदलने के नाम पर साइबर ठगों ने महिला के अकाउंट से 2 लाख रुपए की बड़ी रकम उड़ा दी है। जी हां, महिला की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - हरिद्वार महाकुंभ की निगरानी के लिए दिल्ली AIIMS की टीम तैनात
चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन में राजपुर रोड की निवासी एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि हाल ही में महिला के पास एक फोन आया था जिसमें उसके बैंक खाते से उसका फोन नंबर लिंक करवाने के लिए कहा गया था। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए महिला से बातचीत करनी शुरू की और उसने महिला के पंजीकृत फोन नंबर पर एक लिंक भेजा और उस लिंक में अपने बैंक खाते की सभी जानकारी डालने को कहा। जिसके बाद उसने महिला से फोन पर ओटीपी की जानकारी ली और ओटीपी बताने को कहा। महिला ने जैसे ही व्यक्ति को ओटीपी बताया महिला के बैंक खाते से 2 लाख जैसी बड़ी रकम कटने का मैसेज आया जिसके बाद महिला के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत ही इस पूरे फ्रॉड की खबर साइबर क्राइम थाना पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।