image: 18 year old girl commits suicide in Udham Singh Nagar

उत्तराखंड: 18 साल की लड़की ने की खुदकुशी..हैरत में पड़े इलाके के लोग

यूएसनगर स्थित दिनेशपुर में महज 18 वर्ष की लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के आत्महत्या का कारण ढूंढने में जुटी पुलिस-
Feb 7 2021 11:14AM, Writer:Komal Negi

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। खासकर कि युवा वर्ग जिंदगी से तंग आकर अपनी जिंदगी को खत्म कर रहा है। कम उम्र के युवाओं के बीच अवसाद और डिप्रेशन बहुत आम हो गया है। आत्महत्या की ताजी घटना उत्तराखंड के यूएसनगर स्थित दिनेशपुर से सामने आई है जहां महज 18 वर्ष की लड़की ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। जी हां, आखिर 18 साल की उम्र क्या होती है। यही वो उम्र होती है जब बच्चे नई-नई दुनिया देखते हैं मगर मृतका ने अपनी जिंदगी के आगे विराम लगाना ही मुनासिब समझा। आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि लड़की ने अपनी ही जिंदगी का इतना दर्दनाक तरह से अंत कर दिया। उसके इस कदम के बाद से ही उसके घर मे हड़कंप मच रखा है। सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा कर अपनी जिंदगी समाप्त की।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रंगदारी के धंधे में अब महिलाएं भी..कुल 6 गिरफ्तार, जेल से चल रहा था नेटवर्क
अभी तक उसकी आत्महत्या का कारण नहीं पता लग पाया है। वहीं हादसे के बाद आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक पुलिस मृतका के आत्महत्या का कारण नहीं ढूंढ पाई है। न ही लड़की किसी प्रकार का सुसाइड नोट छोड़ कर गई है। पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। दिनेशपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में 18 वर्ष की लड़की ने बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह का पता अब तक नहीं लग पाया है। वहीं मृतका के घरवालों की तरफ से भी अबतक कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर आने के बाद पुलिस गहराई से इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करेगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home