image: Glacier broken in Chamoli district

ब्रेकिंग: गढ़वाल में ग्लेशियर टूटने से तबाही..बांध टूटने की खबर,रौद्र रूप में नदी..देखिए वीडियो

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हुआ है..देखिए वीडियो Chamoli Disaster: Glacier broken in Chamoli district
Feb 7 2021 11:30AM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हुआ है...सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक इस तबाही में तपोवन में बांध टूट गया है। ऐसे में नदी विकराल रूप ले चुकी है। हम आपको बकायदा एक वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें नदी का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नदी अपने पूरे उफान पर है और खतरनाक रूप ले चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्लेशियर टूटने से यह बड़ा हादसा हुआ है। इस वक्त हर जगह अफरातफरी का आलम मचा हुआ है। हम आपको कुछ वीडियो भी दिखा रहे हैं जिस में अफरा-तफरी का माहौल साफ देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 18 साल की लड़की ने की खुदकुशी..हैरत में पड़े इलाके के लोग

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home