image: Uttarakhand police daroga balwant singh died due to heart attack

दुखद: उत्तराखंड पुलिस दारोगा की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत..नम आंखों से विदाई

उप निरीक्षक बलवंत सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो डालनवाला में तैनात थे। उनके असामायिक निधन से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।
Feb 9 2021 5:28PM, Writer:Komal Negi

रविवार का दिन उत्तराखंड के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें लाता रहा। चमोली में आपदा ने जमकर तबाही मचाई तो वहीं उत्तराखंड पुलिस ने अपने एक जांबाज योद्धा को खो दिया। 7 फरवरी को उप निरीक्षक बलवंत सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो डालनवाला में तैनात थे। बीते दिन दरोगा बलवंत सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने दरोगा बलवंत सिंह की अर्थी को कंधा देकर उनके प्रति अपना सम्मान जताया। 7 फरवरी के दिन दरोगा बलवंत सिंह आराघर टी-जंक्शन के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो अचानक नीचे गिर पड़े। साथ में मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सीएमआई अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दरोगा बलवंत सिंह की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें - चमोली आपदा में बिहार के 4 युवक लापता, संपर्क करने की हर कोशिश नाकाम..घरों में सन्नाटा
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा के निधन का समाचार मिलते ही देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। दरोगा बलवंत सिंह मूलरूप से पौड़ी के सतपुली क्षेत्र के रहने वाले थे। उनका परिवार देहरादून में रहता है। परिवार में पत्नी अनीता देवी और 4 बेटे हैं। सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन में दरोगा बलवंत सिंह के पार्थिव शरीर को शोक सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने दिवंगत उप निरीक्षक बलवंत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home