image: Kapkot Deepika Assistant Professor

उत्तराखंड: कपकोट की दीपिका को बधाई..शादी के बाद भी पढ़ाई नहीं छोड़ी, बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

शादी के बाद सारे सपने जिम्मेदारियों के बक्से में कैद होकर रह जाते हैं, लेकिन दीपिका ने ऐसा नहीं होने दिया।
Feb 20 2021 8:09PM, Writer:Komal Negi

जो बहनें-बेटियां शादी को जीवन का फुलस्टॉप मान लेती हैं, उनके लिए बागेश्वर जिले की दीपिका वर्मा एक मिसाल हैं। दीपिका वर्मा ने कड़ी मेहनत की बदौलत गृहिणी से असिस्टेंट प्रोफेसर बनने तक का सफर तय किया है। कपकोट की रहने वाली डॉ. दीपिका वर्मा ने यूकेपीएससी एग्जॉम में सफलता हासिल की है। अब वो असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं देंगी। डॉ. दीपिका की सफलता से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कपकोट की रहने वाली दीपिका वर्तमान में अपने पति के साथ हल्द्वानी मे रहती हैं। उनके पति डॉ. हरिओम वर्मा असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. दीपिका की पढ़ाई पंतनगर में हुई। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगीं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन में नौकरी गई तो स्कूटी पर खोला ढाबा..हर महीने 25-30 हजार की कमाई
कई बार असफलता भी मिली, लेकिन दीपिका ने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया। इस बीच दीपिका की शादी हो गई। आमतौर पर शादी के बाद महिलाएं घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों में इतना रम जाती हैं, कि उनका खुद का अस्तित्व खोने लगता है। सारे सपने जिम्मेदारियों के बक्से में कैद होकर रह जाते हैं, लेकिन दीपिका ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने गृहस्थी और पढ़ाई के बीच शानदार तालमेल बैठाते हुए अपनी तैयारी जारी रखी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए दीपिका ने कई-कई घंटे पढ़ाई की। परिवार ने भी उनके इस प्रयास में हरसंभव मदद की। उन्हें प्रोत्साहन दिया। आज उनकी मेहनत का नतीजा सबके सामने है। दीपिका अब असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं देंगी। राज्य समीक्षा टीम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home