image: Latest snowfall pictures in Uttarakhand

उत्तराखंड: मार्च के महीने में बर्फ से लकदक देवभूमि..देखिए वादियों की खूबसूरत तस्वीरें

मार्च के महीने में उत्तराखंड की वादियां बर्फ से लकदक हैं। हम आपको अलग अलग जगहों से बर्फबारी की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
Mar 9 2021 12:01PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।ठंड बढ़ गई है और लोगों ने गर्म कपड़े एक बार फिर से निकाल लिए हैं। मार्च के महीने में हो रही इस बर्फबारी के अभी थमने की उम्मीद नहीं है। अभी भी आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहेगा। इससे ठंड में और भी ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। बदरीनाथ में सात इंच और औली में चार इंच ताजी बर्फ जमी है। उधर केदारनाथ में करीब चार इंच बर्फ जमा है। खबर है कि हेमकुंड साहिब में भी करीब एक फुट बर्फ जमी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन तक उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार को भी राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। आगे देखिए अलग अलग जगहों की तस्वीरें
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में थमा सियासी तूफान, त्रिवेंद्र ही बने रहेंगे सीएम..जानिए अब तक की अपडेट

बदरीनाथ में बर्फबारी

Latest snowfall pictures in Uttarakhand
1 /

बदरीनाथ धाम में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बदरीनाथ में सात इंच बर्फ जमा है।

केदारनाथ में बर्फबारी

Latest snowfall pictures in Uttarakhand
2 /

केदारनाथ धाम में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में करीब चार इंच बर्फ जमा है।

औली, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

Latest snowfall pictures in Uttarakhand
3 /

औली, हेमकुंड साहिब में लगातार बर्फबारी हो रही है। औली में चार इंच ताजी बर्फ जमी है।

बर्फ से लकदक मुनस्यारी

Latest snowfall pictures in Uttarakhand
4 /

मुनस्यारी भी बर्फ से लकदक है। मौसम विभाग का कहना है कि ओलावृष्टि के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home